UP Board exam 2027

UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान, 5 से 24 फरवरी तक होंगी परीक्षाएं

लखनऊ:   UP Board Exam 2027  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2027 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया है. ये परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी. इस तरह परीक्षा कार्यक्रम 15 दिन का होगा. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी. पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक आयोजित की जाएंगी.

दो पालियों में होंगी परीक्षाएं

बता दें कि, जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 5 फरवरी को पहली पाली में हाई स्कूल की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी परीक्षा से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत होगी. जबकि 5 फरवरी को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी. इसके बाद 8 फरवरी, 9 फरवरी, 10 फरवरी, 12 फरवरी,13 फरवरी, 15 फरवरी,16 फरवरी, 17 फरवरी, 18 फरवरी, 19 फरवरी, 20 फरवरी, 22 फरवरी, 23 फरवरी और 24 फरवरी को परीक्षा का समापन होगा.

सरकार ने दी मंजूरी

इससे पहले, माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति एवं शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) भगवती सिंह ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाएं पांच से 24 फरवरी के बीच कराने की अनुमति मांगी थी. शासन ने प्रस्ताव पर विचार करने के बाद परीक्षा कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है.

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 हाई स्कूल डेट शीट

हाई स्कूल की परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 को शुरू होंगी और 24 फरवरी 2027 को समाप्त होंगी.

पहला पेपर: 5 फरवरी 2027 को हिंदी (सुबह की पाली)

सामाजिक विज्ञान: 8 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)

एनसीसी: 9 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)

अंग्रेजी: 10 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)

होम साइंस: 12 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)

गणित: 13 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)

संस्कृत: 15 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)

गुजराती, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, आसामी, उड़िया, कन्नड, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली: 16 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)

विज्ञान : 17 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)

कम्प्यूटर : 18 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)

उर्दू: 20 फरवरी 2027 (सुबह की पाली)

अंतिम पेपर: 24 फरवरी 2027 को कृषि (सुबह की पाली)

यह भी पढ़ें

Tiger Killed Man: रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, बाड़े में गिरे युवक को बाघ ने मार डाला, देखें Video

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए