नई दिल्ली: India Block Protest March इंडिया गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक बार फिर प्रोटेस्ट मार्च निकाल रहा है. सुप्रीम कोर्ट तक ये मार्च निकाला जा रहा है. इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल हैं. इसके अलावा तेजस्वी यादव भी इस विरोध प्रदर्शन में साथ नजर आ रहे हैं.
CJI ने मिलने से किया था इंकार
बता दें कि, इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) से मिलने का समय मांगा था. लेकिन जस्टिस सूर्यकांत ने इंकार कर दिया था. उन्होंने ई-मेल के जरिये इसकी जानकारी दी थी. वहीं, दूसरी तरफ इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक अपना मार्च शुरू कर दिया.
‘चलो दिल्ली-लोकतंत्र के लिए मार्च
कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन को ‘चलो दिल्ली-लोकतंत्र के लिए मार्च’ नाम दिया है. इस मार्च में खरगे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल नेता ममता बनर्जी और इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और युवाओं के शामिल हैं.
#WATCH | Delhi: INDIA bloc leaders, including Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, RJD leader Tejashwi Yadav, Karnataka CM DK Shivakumar and others protest against CEC Gyanesh Kumar https://t.co/JXxhjNufoD
— ANI (@ANI) October 12, 2026
6 मेट्रो स्टेशन बंद रहे
दिल्ली पुलिस ने आज यानी सोमवार को भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी था. इसके चलते मध्य दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन को बंद रखा था. इसके अलावा ट्रफिक डायवर्जन भी लागू था. दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में एडवायजरी भी जारी की थी. प्रोटेस्ट वाले रूट पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है. वहीं, दिल्ली पुलिस और पैरमिलिट्री फोर्स के जवान भी भारी संख्या में तैनात रहे.
सरकार पर अखिलेश यादव का निशाना
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘अगर BJP सत्ता में बनी रही तो वे लोकतंत्र को खत्म कर देंगे. देश के सामने असली संकट BJP ही है. बीजेपी खुद चुनाव आयोग के जरिए वोट चुरा रही है. एक बार जब चुनाव आयोग को हटा दिया जाएगा और चीजें निष्पक्ष हो जाएंगी तो BJP कभी सत्ता में नहीं आ पाएगी और कौन जाने ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने की प्रक्रिया में हो सकता है कि वे अपने साथ-साथ BJP को भी डुबो दें.’
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई याचिका
इस बीच राहुल गांधी ने एसआईआर में कथित धांधली और वोटर लिस्ट में नाम हटाये जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. ये याचिका रजिस्टर भी हो गई है. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल PIL में 11 याचिकाकर्ताओं के नाम शामिल हैं. इनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, संजय राउत, एम. ए. बेबी और डी. राजा शामिल हैं.
यह भी पढ़ें
