CJI Suryakant

CJI Justice Suryakant: इंडिया ब्लॉक के नेताओं से मुलाकात ना करने के बीच CJI बोले- “सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं”

नई दिल्ली:   CJI Justice Suryakant   इंडिया गठबंधन के नेताओं से मुलाकात ना करने पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत ने प्रतिक्रिया दी है. राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं. देश का कोई भी आम नागरिक याचिका डाल सकता है, और हम उसे कानून के अनुसार सुनेंगे और जो भी उचित होगा, वह निर्णय देंगे.

कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले

उन्होंने कहा, ”भारत का हर नागरिक के पास अधिकार है वो हमारे पास आए, हम कानून की व्यवस्था को और कानून के अनुरूप जो उनकी समस्या है, उसका हम अपनी तरफ से उसकी सुनवाई करेंगे और जो जिसको बनता है उसको ज़रूर हम उसका अधिकार वो देंगे.”

पहले से चल रहे हैं मामले 

बता दें कि, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने 12 अक्टूबर यानी आज सोमवार को जस्टिस सूर्यकांत से मिलने का अनुरोध किया था,लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था. इसकी जानकारी उन्होंने इंडिया गठबंधन को ई-मेल के जरिए दे दी थी, साथ ही वजह भी बताई थी. सूत्रों की मानें तो, वोट चोरी और एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर कोर्ट में पहले से ही मामले चल रहे हैं.

वन नेशन वन इलेक्शन’ पर बोले CJI सूर्यकांत

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर JPC के सुप्रीम कोर्ट दौरे के रद्द होने पर सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, “इस मामले में तुलनात्मक रूप से ज्यादा कारण हैं, क्योंकि उस मुद्दे (वन नेशन वन इलेक्शन JPC बैठक) में कोर्ट में हितों के टकराव की संभावना थी. इसके कारण हमें प्रशासनिक पहलू पर चर्चा करनी पड़ी. मेरे सीनियर न्यायिक सहयोगियों और मेरी सामूहिक राय थी कि हमें हितों के टकराव की किसी भी स्थिति से बचना चाहिए.”

यह भी पढ़ें

FIR On Arvind Kejriwal: बुरे फंसे केजरीवाल, बांग्ला साहिब गुरुद्वारा में प्रदर्शन पर FIR दर्ज

सबसे ज़्यादा पढ़े गए