डेस्क: Rahul Gandhi on Gyanesh Kumar कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि, ज्ञानेश कुमार अपने पद से जाएंगे और उनकी ये सरकार जाएगी. यही नहीं, रांहुल गांधी ने लिखा कि, इसके बाद लोकतंत्र की मरम्मत की जाएगी. बता दें कि, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे को लेकर इंडिया गठबंधन ने दिल्ली में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया था. इस प्रोटेस्ट में राहुल गांधी और प्रियंका ने बड़ी भूमिका निभाई थी. इस दौरान वे बिना अनुमति के आकाशवाणी भवन के परिसर में घुस गये थे, जिसके चलते उन पर FIR भी दर्ज हुई थ
ज्ञानेश कुमार जाएंगे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाघी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, ज्ञानेश कुमार जाएंगे, ये सरकार जाएगी. उन्होंने आगे लिखा कि, इसके बाद लोकतंत्र की मरम्मत की जाएगी. बता दें कि, आज दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट की कॉल दी थी. जिसकी वजह से पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
ज्ञानेश कुमार जाएँगे।
यह सरकार जाएगी।
फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत। 🇮🇳 https://t.co/spGmBxgXLn— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 10, 2026
राहुल गांधी पर नितिन नवीन का हमला
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, ‘राहुल गांधी जो कर रहे हैं, भारत का युवा उन्हें देख रहा है. आप इस देश के सांविधानिक ढांचे को चुनौती दे रहे हैं और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसका जवाब जनता देगी. जिन विदेशी ताकतों के दम पर आप राजनीति कर रहे हैं और भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं, आपके ये मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे.
नितिन नवीन ने दी चेतावनी
नितिन नवीन ने कहा कि मैं चेतावनी देता हूं कि बीजेपी और जनता, दोनों आपको जवाब देंगे. भारत सरकार कड़ाई से निपटेगी और आपके मंसूबों को रोकेगी. हम देश के प्रति प्रतिबद्ध हैं. विकसित भारत के सपने को आगे बढ़ाएंगे और देशविरोधी ताकतों से सख्ती से निपटेंगे. सीजेपी को भी भारत का युवा देख रहा है. आम आदमी पार्टी समर्थित सीजेपी देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है.
यह भी पढ़ें
