shai hope in Ranchi

Ranchi T-20 India Vs WI: रांची में वेस्टइंडीज का कमाल, 250 रन चेज कर रच दिया इतिहास

डेस्क :   Ranchi T-20 India Vs WI  रांची में खेले गये दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से चौके-छक्कों की बरसात हुई. भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 249 रन का मजबूत लक्ष्य रखा और ऐसा लगा कि, ये काफी होगा. लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने इस पहाड़ जैसे लक्ष्य को हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. कप्ताव शे होप अंत तक टिके रहे और शानदार शतक बनाकर नाबाद लौटे.

गेंदबाजों की जमकर हुई कुटाई

मैदान में इधर देखो, उधर देखो चौके और छक्कों की बरसात हो रही थी. शे होप और शेरफान रदरफोर्ड का ऐसा तूफान आया कि मयंक यादव की पेस, अर्शदीप की स्विंग और कुलदीप यादव की स्पिन, सब बेअसर साबित हुए. जब-जब वेस्टइंडीज के बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के लगा रहे थे तब-तब कैमरा गंभीर और अय्यर की तरफ घूमा. हर बार बाउंड्री लगने पर अय्यर और गंभीर का चेहरा उतरा हुआ नजर आया.

संजू ने खेली शानदार पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को चौथे ओवर में पहला झटका लगा. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 12 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए. ईशान किशन ने 22 गेंद में 43 रन बनाए. उन्होंने संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 97 रन की साझेदारी की. शिवम दुबे सात रन ही बना पाए. संजू सैमसन ने 41 गेंद में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 82 रन बनाए.

शे होप का जुझारू शतक

इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाए. पूरन 4 और शिमरन हेटमायर बिना खाता खोले आउट हुए. रोवमैन पॉवेल ने 13 गेंद में 24 रन बनाए. शेरफेन रदरफोर्ड 37 गेंद में 84 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने होप के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 54 गेंद में 120 रन जोड़े. शे होप ने 45 गेंद में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई. भारत के लिए मयंक यादव ने तीन विकेट लिए.

वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक कारनामा

17वें ओवर में जब कुलदीप यादव को 3 छक्के पड़े, तब तो कोच गंभीर का चेहरा उतर गया था. वे हाथ झटक कर निराशा व्यक्त कर रहे थे. शे होप 45 गेंद में 102 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनकी जुझारू पारी का बदौलत वेस्टइंडीज टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा रन चेज करने में कामयाब रहा.

यह भी पढ़ें

India Alliance leaders meet President: राष्ट्रपति से मिले इंडिया गठबंधन के नेता, राहुल गांधी ने क्यों कहा-“राष्ट्रपति से मिलकर आश्चर्य हुआ”

सबसे ज़्यादा पढ़े गए