India block protest

India Block Protest : लंच के बाद इंडिया ब्लॉक का राजघाट तक मार्च, तीसरे दिन भी जारी रहेगा प्रोटेस्ट!

नई दिल्ली:  India Block Protest  चुनाव चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर इंडिया ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन बीते दो दिनों से चल रहा है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुल खरगे ने आज यानी गुरुवार 8 अक्टूबर को कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया है. इसके बाद गठबंधन के सांसद राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे.

सुरक्षा कड़ी की गई

बता दें कि, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लंच के लिए पहुंच चुकी हैं. एहतियातन दिल्ली पुलिस ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है, और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.

बुधवार को भी रखा था लंच

खड़गे ने बुधवार को विपक्षी सांसदों के लिए कनॉट प्लेस के सागर रत्ना रेस्टोरेंट में लंच रखा था. इसके बाद सभी सांसद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए निकल गए थे. दिल्ली पुलिस ने किसी भी तरह के प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं दी थी. दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका जंतर मंतर जाने के लिए जबरदस्ती करने लगे. दिल्ली पुलिस के जवानों ने उन्हों रोका बाद में दोनों को हिरासत में ले लिया गया. हालांकि, उन्हें तकरीबन दो घंटे बाद छोड़ दिया गया.

राहुल बोले- FIR से नहीं डरता

यही नहीं इस दौरान पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज की गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक तीन FIR दर्ज हुई हैं. 6 अक्टूबर को मार्च के दौरान आकाशवाणी भवन के परिसर में घुसने के मामले में FIR दर्ज हुई थी. राहुल गांधी ने कहा था, ‘मैं FIR से डरता नहीं हूं, मेरे खिलाफ 45 FIR हो चुकी हैं. मैं चाहता हूं 100 FIR हों.’

बिहार में भी प्रदर्शन

वहीं, बिहार में भी विपक्षी पार्टियां प्रदर्शन कर रही हैं. विधानसभा गोलचक्कर से राजभवन तक आरजेडी, कांग्रेस और महागठबंधन के नेताओं ने मार्च शुरू किया. हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद 300 मीटर की दूरी पर यह मार्च खत्म हो गया.

यह भी पढ़ें

PM Modi on Nana Patekar “बंधनों में नहीं परिंदों की तरह आसमान में उड़े”, इस तरह पीएम मोदी ने लिए नाना की फिल्मों के नाम

सबसे ज़्यादा पढ़े गए