डेस्क: Bypolls 2026 पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में मंगलवार को लोगों ने जमकर मतदान किया. बता दें कि, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की दो-दो विधानसभा सीट, पुडुचेरी की एक सीट व असम की नगांव लोकसभा उपचुनाव को लिए वोटिंग हुई.
ये थी सीटें
बता दें कि, उपचुनाव में तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी, बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटें और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल हैं.
80 फीसदी से ज्यादा हुई वोटिंग
सभी सीटों पर मतगणना शुक्रवार, नौ अक्टूबर को होगी. बंगाल में सत्ता परिवर्तन के करीब पांच महीने बाद नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार रात आठ बजे तक दोनों सीटों पर कुल 80.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
हालांकि, यह पिछले विधानसभा चुनाव तुलना में कम हैं. तब दोनों सीटों पर 94.59 प्रतिशत और 93.12 प्रतिशत मतदान हुआ था.
तमिलनाडु-पुडुचेरी में हुई अच्छी वोटिंग
चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक के आंकड़ों के अनुसार मदुरंतकम में 83.86 प्रतिशत और धारापुरम में 78.53 प्रतिशत मतदान हुआ था. मतदान केंद्रों के बाहर महिलाओं समेत बड़ी संख्या में मतदाता कतार में नजर आए. पुडुचेरी के थट्टनचावडी में शाम 5 बजे तक 78.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
नगांव में 76 फीसदी वोटिंग
वहीं, असम की नगांव लोकसभा सीट पर मतदान शांतिपूर्ण रहा. यहां करीब 76 प्रतिशत मतदान होने की खबर है. नगांव संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं.
यह भी पढ़ें
Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में धरती डोली, दहशत में लोग घरों से बाहर निकले
