T20 Series

टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, हसरंगा बाहर; नए खिलाड़ियों को मिला मौका

T20 Series: पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम घोषित कर दी है। टीम चयन में कई अहम बदलाव किए गए हैं। चोट के कारण स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह लेग स्पिनर विजयकांत व्यासकांत को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, युवा बल्लेबाज सिनेथ जयवर्धने को भी उनके हालिया प्रदर्शन का इनाम मिला है।

श्रीलंका की टीम में चामिंडु विक्रमसिंघे और सहन अराचिगे को भी जगह दी गई है। इसके अलावा तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो की टीम में वापसी हुई है। चयनकर्ताओं ने इन खिलाड़ियों को मौका देकर टीम के बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने की कोशिश की है।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

21 वर्षीय सिनेथ जयवर्धने ने घरेलू टी20 क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। पिछले महीने तमिल यूनियन क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए उन्होंने एक मुकाबले में 52 गेंदों पर 101 रन की शतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने 32 गेंदों में 82 रन बनाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय दिया।

जयवर्धने को श्रीलंका की टी20 इंटरनेशनल टीम में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। अब पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।

चमीरा की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर

तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को भी श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, सीरीज में उनकी भागीदारी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी। वहीं, चामिंडु विक्रमसिंघे और सहन अराचिगे को भी टीम में जगह मिली है। विजयकांत व्यासकांत हसरंगा की अनुपस्थिति में स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

श्रीलंका के लिए यह सीरीज अपने टी20 प्रदर्शन को बेहतर करने का अवसर होगी। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर चयनकर्ताओं ने नए विकल्पों को आजमाने का फैसला किया है।

9 अक्टूबर से खेली जाएगी T20 Series

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। सभी मुकाबले पाकिस्तान के रावलपिंडी में आयोजित होने हैं। सीरीज की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। अब देखना होगा कि श्रीलंका की नई टीम पाकिस्तान के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है।

श्रीलंका का स्क्वाड

कामिल मिशारा, सिनेथ जयवर्धने, कुसल मेंडिस (कप्तान), लाहिरू उदारा, सहन अराचिगे, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका, चामिंडू विक्रमसिंघे, दुनिथ वेल्लालेज, महेश थीकशाना, विजयकांत व्यासकांथ, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा (फिटनेस पर निर्भर)।

ये भी पढ़ें-न्यू चंडीगढ़ में शुभमन गिल बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ बनाने होंगे 43 रन

सबसे ज़्यादा पढ़े गए