एजेंसी: CJP Protest in Delhi कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके Abhijeet Dipke सरकार पर हमलावर है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन की बात कही है. वहीं, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. डीसीपी ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में सतर्कता व चौकसी बढ़ दी है. इस बीच दिपके ने दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा पर निशाना साधते हुए उन्हें जनरल डायर तक कह डाला.
डीसीपी को अमित शाह का जनरल डायर कहा
जंतर मंतर पर किसी भी तरह के प्रदर्शन पर रोक है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों में धारा 163 लागू की गई है. दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा ने सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी. डीसीपी सचिन शर्मा के सुरक्षा इंतजामों की जानकारी देते हुए एक वीडियो पर सीजेपी के अभिजीत दिपके ने कड़ी डिप्पणी की है. अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर साझा वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘ये तो अमित शाह का जनरल डायर है.’
Ye toh Amit Shah ka General Dyer hai. https://t.co/l0gafwrnJD
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 2, 2026
सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. ये विरोध प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी, लेफ्ट छात्र संगठन, आम आदमी पार्टी और एसएफआई आदि संगठनों द्वारा आयोजित किया जा रहा है. विरोध प्रदर्शन के दौरान कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया है. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने नई दिल्ली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू की हुई है. दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों पर अगले आदेश तक एंट्री और एग्जिट बंद की गई है.
मुंबई में दिपके को लिया गया था हिरासत में
गुरुवार को भी अभिजीत दीपके को मरीन ड्राइव पर तख्तियों के साथ देखे जाने के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था. एक अधिकारी ने बताया था कि दिपके मरीन ड्राइव पर समर्थकों के एक समूह के साथ तख्तियां लेकर जुटे थे. हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था.
यह भा पढ़ें
