Divya Mittal on Politics

Former IAS Divya Mittal: आईएएस छोड़ने वाली दिव्या मित्तल ने चौंकाया, अब करेंगी राजनीति में एंट्री

डेस्क: Former IAS Divya Mittal Join Politics   उत्तर प्रदेश की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने नए कदम का एलान कर सभी को चौंका दिया. उन्होंने एक्स पर वीडियो अपलोड कर राजनीति में उतरने का एलान किया है. हाल ही में दिव्या मित्तल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस से इस्तीफा दे दिया था. वे देवरिया की डीएम रह चुकी हैं. अपने 13 साल के करियर में वे अलग-अलग पदों में रहीं. यूपी में उनकी गिनती तेज तर्रार अफसरों में की जाती थी. Former IAS Divya Mittal

यूपी से शुरू करेंगी राजनीति

वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने लोगों से सीधे जुड़ने की अपील की है. उन्होंने अपने फैसले के पीछ की वजह भी बताई. दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश से राजनीतिक शुरुआत का एलान किया है. उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश की मिट्टी ही मेरी कर्मभूमि, शुरुआत यहीं से होगी. दिव्या मित्तल ने ये भी अपील की है कि मुझ पर भरोसा मत करिए, अपने आप पर करिए. उन्होंने शिक्षक, डॉक्टर, किसान, मजदूर, वकील और छात्रों से जुड़ने की अपील की है. दिव्या मित्तल का नया नारा है- ‘चलिए हिसाब मांगते हैं’.

वीडियो संदेश में आज की राजनीति पर बोला हमला 

दिव्या ने जारी किए वीडियो में कहा कि, “मुझे आवाज बनना है, आवाज उठाकर वंचित लोगों की आवाज बनूंगी. राजनीति बदलनी होगी, इरादे की राजनीति करनी होगी” दिव्या मित्तल ने राजनीतिक सिस्टम पर हमला भी बोला और कहा कि सत्ता है, शोर है, पर सोच नहीं है. मुझे उस ना सोचने का हिसाब चाहिए. राजनीति में पैसा और बाहुबल को लेकर भी दिव्या मित्तल का बड़ा बयान सामने आया और उन्होंने कहा कि चुनाव में बहाया जाने वाला पैसा हमारी सड़क, पुल और स्कूल से आता है.

घटना का किया जिक्र Former IAS Divya Mittal

दिव्या मित्तल ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया, एक महिला ने मुझसे स्कूल मांगा, मैंने उस पर कार्यवाही करते हुए आदेश जारी किये. लेकिन आठ साल हो गये, अब तक स्कूल नहीं बन सका. ये बात कहकर दिल्या मित्तल ने सरकारी महकमों में व्याप्त भ्रष्टाचार की तरफ इशारा किया.

इस तरह जुड़ें

इससे पहले दिव्या ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है, “कुछ दिन पहले IAS से त्यागपत्र दिया था और आपके मन में कई सवाल छोड़ दिए थे. अपनी बात इस वीडियो में कह दी है. अगर आपको लगे कि ये आपकी भी बात है, तो 9198956957 पर whatsapp मैसेज करिए.”

यह भी पढ़ें

New Changes From 1st October एक अक्टूबर से लागू होंगे ये बदलाव, जानिए बैंकिंग-एलपीजी से जुड़े नये रूल

सबसे ज़्यादा पढ़े गए