Yashvir Singh and Rohit

Asian Games 2026: जैवलिन इवेंट में भारत का डबल धमाल, जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज मेडल

डेस्क: Asian Games 2026 जापान में हो रहे एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है. सोमवार को भारत के जांबाज खिलाड़ियों ने भाला जैवलिन इवेंट में दो मेडल अपने नाम किये. यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर में शानदार थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता. दूसरी तरफ रोहित यादव ने 84.35 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस इवेंट में श्रीलंकाई खिलाड़ी रुमेश पथिरागे ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.

व्यक्तिगत बेस्ट रिकॉर्ड बनाया

इससे पहले 85.72 मीटर के थ्रो के साथ यशवीर ने पर्सनल बेस्ट का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने आखिरी यानी अपने छठे इवेंट में यह रिकॉर्ड दर्ज किया. उन्होंने 83.56 मीटर के थ्रो के साथ इवेंट की शुरुआत की थी. बता दें कि, सभी 6 प्रयासों में यशवीर ने 80 मीटर से ज्यादा दूर थ्रो किया. यशवीर को चोटिल नीरज चोपड़ा की जगह एशियाई खेलों में जगह मिली थी. उन्होंने इस मौके को पूरी तरह से भुनाया और भारत की झोली में सिल्वर डाल दिया

रोहित यादव की शरुआत अच्छी नहीं रही

ब्रॉन्ज जीतने वाले रोहित यादव की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी. उन्होंने पहले प्रयास में 77.25 मीटर का थ्रो किया था. इसके बाद बाकी के चारों प्रयास में उन्होंने 80 मीटर से दूर ही जैवलिन फेंका. उनका छठा और अंतिम प्रयास अमान्य रहा. उन्होंने तीसरे प्रयास में 84.35 मीटर का बेस्ट थ्रो किया. इस तरह भारत ने खेल के नौवें दिन 8 मेडल जीते, और अब उसके पदकों की संख्या कुल 45 हो गई है.

यह भी पढ़ें

Donald Trump on Iran : डोनाल्ड ट्रंप बोले-हम युद्ध जल्द जीतेंगे, तेल की कीमतें होंगी कम

सबसे ज़्यादा पढ़े गए