Trump on Iran

Donald Trump on Iran : डोनाल्ड ट्रंप बोले-हम युद्ध जल्द जीतेंगे, तेल की कीमतें होंगी कम

डेस्क:  Donald Trump on Iran ईरान पर एक फिर से अमेरिका बड़ा हमला कर सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयानों से ये संकेत दे रहे हैं. उन्होंने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि, बहुत जल्द हमारी जीत होगी. इसके बाद दुनिया भर में तेल की कीमतें गिर जाएंगी. ट्रंप ने कहा कि, मिड टर्म इलेक्शन से पहले हमला संभव है.

तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें

रविवार को PGA टूर प्रेसिडेंट्स कप के दौरान फॉक्स न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने ये बातें कही. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि, ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना अमेरिका का मुख्य मकसद है. ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा, “मुझे लगता है कि हम यह लड़ाई बहुत जल्द जीत लेंगे, और जैसे ही हम जीतेंगे, तेल की कीमतें गिर जाएंगी, उतनी ही नीचे आ जाएंगी जितनी लड़ाई से पहले थीं.”Donald Trump on Iran 

फिर से होंगे ईरान पर हमले

जब ट्रंप से सीधे पूछा गया कि क्या अमेरिका के आगामी मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान पर फिर से सैन्य हमले किए जा सकते हैं, तो उन्होंने इस संभावना से इंकार नहीं किया. उन्होंने अमेरिकी नीति के मुख्य उद्देश्य पर जोर देते हुए कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए. जब ट्रंप से पूछा गया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य दबाव या आर्थिक प्रतिबंधों में से किस तरीके से सफल हो रहा है, तो उन्होंने कहा कि दोनों ही तरीकों से अमेरिका आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि हम दोनों में जीतेंगे. सैन्य दृष्टि से तो हम वास्तव में पहले ही जीत चुके हैं. हालांकि, उन्होंने साथ ही कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई रोक दी है.

ईरान की अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता

ईरान की मुद्रा के मूल्य में गिरावट और देश में बढ़ती महंगाई का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरानी मुद्रा की कीमत लगभग खत्म हो चुकी है. उन्होंने कहा कि ईरान में महंगाई करीब 300 प्रतिशत तक पहुंच गई है और उन्होंने कहा कि, उसी सुबह 318 प्रतिशत का आंकड़ा सुना था. ट्रंप ने कहा कि इसका मतलब है कि ईरान की मुद्रा कमजोर हो चुकी है, उसकी अर्थव्यवस्था खराब स्थिति में है और उसकी सेना भी मुश्किल में है.

यह भी पढ़ें

Akhiesh Yadav on Old Pension Scheme: अखिलेश यादव का बड़ा एलान, सरकार बनते ही लागू करेंगे OPS   

सबसे ज़्यादा पढ़े गए