CM Yogi Aditynath

CM Yogi Met PM Narendra Modi पीएम मोदी से मिले योगी आदित्यनाथ, मुलाकात पर सियासी चर्चा तेज

 नई दिल्ली: CM Yogi Met PM Narendra Modi उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा  (UP Assembly Election) चुनाव के मद्देनजर सियासी हलचल तेज होती जा रहा है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. ये जानकारी उन्होंने खुद एक्स पर दी. लगभग एक घंटे चली इस मुलाकात को लेकर माना जा रहा है कि, राज्य में चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई. हालंकि, अभी ऐसी कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली है.

चुनाव की रणनीति पर चर्चा

योगी आदित्यनाथ की दिल्ली यात्रा ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं को भी तेज कर दिया है. शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी बैठक को लेकर कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं. इस मुलाकात का उद्देश्य 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की शुरुआती रणनीति तय करने और राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करने पर केंद्रित हो सकती है.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद,  मुख्यमंत्री बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करने की संभावना जताई गई है, ताकि जमीनी स्तर पर चुनावी अभियानों को तेज किया जा सके.

अगले साल होने हैं यूपी विधानसभा चुनाव

बता दें कि, उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव को देखते हुए राज्य की सियासत में अभी से हलचल तेज होने लगी हैं. राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के बाद अब पार्टी के सामने आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सत्ता बनाए रखने की चुनौती होगी. ऐसे में मुख्यमंत्री का शीर्ष नेतृत्व से संवाद चुनावी तैयारियों के लिहाज से भी अहम हो सकता है.

ये भी पढ़ें

Shehbaz Sharif in UNGA नहीं बाजा आया पाकिस्तान, UN में भारत के खिलाफ जमकर उगला जहर

सबसे ज़्यादा पढ़े गए