नई दिल्ली:8th Pay Commission Recommendation केंद्र सरकार के कर्मचारियों में सैलरी बढ़ोत्तरी को लेकर उत्साह अपने चरम पर है. आठवें वेतन आयोग की सिफारिश तमाम कर्मचारियों के मन में कौतूहल पैदा कर रही है. जानकारी के मुताबिक, आयोग अगले साल इस रिपोर्ट को सौंप सकता है. हालांकि इन सिफारिशों के लागू होने में एक साल तक का वक्त लगेगा. इनमें लेवल आठ स्तर के कर्मचारियों की बेसिक पे में बड़ा इजाफा हो सकता है. एक अनुमान के अनुसार, सैलरी 1.52 लाख रुपये प्रति महीने तक पहुंच सकती है.
बता दें कि, ये आंकड़ा अलग-अलग फैक्टर पर आधारित होता है. इनमें फिटमेंट फैक्टर, महंगाई भत्ता, एचआरए और ट्रेवलिंग अलाउंस जोड़ा जाता है. फिलहाल ये सभी एक अनुमान पर ही आधारित हैं. अभी इसके लिए कोई फॉर्मूला तय नहीं है8th Pay Commission Recommendation .
1.52 लाख की गणना
सैलरी कैलकुलेशन की बात करें तो, 8वें वेतन आयोग में अगर 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है और उस समय महंगाई भत्ता करीब 66% तक पहुंच जाता है, तो लेवल 8 के कर्मचारी की ग्रॉस सैलरी 1.51 से 1.52 लाख रुपए महीना तक हो सकती है.
7 और 8 अक्टूबर को होगी बेठक
फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसकी मानें तो, 8वां वेतन आयोग अभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन, फिटमेंट फैक्टर, भत्ते और पेंशन से जुड़े मामलों पर संबंधित लोगों के साथ बातचीत कर रहा है. आयोग ने राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और चंडीगढ़ समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैठकें की हैं. वेतन आयोग की अगली बैठक 7 और 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगी.
ये भी पढ़ें.
Benjamin Netanyahu in UN संयुक्त राष्ट्र में गरजे नेतन्याहू, कहा-गाजा नरसंहार सबसे बड़ा झूठ
