Mayawati on Ishan Anand

Mayawati Appoint Ishan Anand National Coordinator मायावती ने फिर चौंकाया, भतीजे ईशान आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ: Mayawati on Ishan Anand बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती उत्तर प्रदेश विधनसभा चुनाव से पहले हर कदम फूंक फूंक कर रख रही है. बुधवार को बसपा सुप्रीमो ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई. इस दौरान उन्होंने अपने भतीजे ईऑशान आनंद को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाने की घोषणा की. यही नहीं, उन्होंने सभी पदाधिकारियों को राज्य में बसपा की सरकार बनाने के लिए जमीनी स्तर पर जुटने का निर्देश दिया. इस दौरान ईशान आनंद ने अबनी बुआ के पैर छुए, वहीं मायावती ने ईशान के सर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया.

ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

बैठक में मायावती ने ईशान आनंद को वही पद दिया है जो उनके बड़े भाई आकाश आनंद को दिया गया था. पार्टी में उन्हें नेशनल कनवेनर यानी कि राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है. पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि, ईशान के नाम के बाद उन्हें अब सीधे तौर पर पार्टी के यूथ आइकॉन के तौर पर देखा जा रहा हैं. केंद्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके लिए आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सीट बढ़ाना बड़ी चुनौती होगा. Mayawati on Ishan Anand  

पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए

मायावती ने पार्टी मुख्यालय पर करीब 2 घंटे तक संगठन के साथ बैठक की. यह एक  महीने में तीसरी बैठक है. इसमें मायावती के परिवार में चल रही खींचतान के बाद पहली बार ईशान आनंद सार्वजनिक रूप से सामने आए थे.

मायावती ने फिर चौंकाया

बता दें कि, इससे पहले यह जिम्मेदारी मायावती ने बड़े भतीजे आकाश आनंद को दी थी. पिछले दिनों आकाश से यह जिम्मेदारी वापस लेने के साथ ही पार्टी से भी बाहर कर दिया था. ईशान को भी कुछ समय के लिए मायावती ने पार्टी से बाहर किया था. लेकिन अचानक दोबारा उनकी वापसी हुई थी. ईशान को अब बड़ी जिम्मेदारी मिली है. संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से मायावती ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है. अचानक हुए इस फैसले से राजनीतिक गलियारों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

ये भी पढ़ें

BJP New State IN charges बीजेपी ने नये राज्य प्रभारियों का ऐलान किया, किसे मिली जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी लिस्ट

सबसे ज़्यादा पढ़े गए