BJP President Nitin Nabin

BJP New State IN charges बीजेपी ने नये राज्य प्रभारियों का ऐलान किया, किसे मिली जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: BJP New State Incharges  भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को नये प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों के नामों की घोषणा की. इसके तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई नियुक्तियों का ऐलान किया. जारी की सूची के मुताबिक, तेज तर्रार नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है, दूसरी तरफ हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक बीजेपी का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है. उनके साथ संगीता यादव और रोहन गुप्ता को बिहार का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. बीजेपी की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

राम माधव Ram Madhav को उत्तराखंड का प्रभार

इसके अलावा बीजेपी नेता विनय सहस्त्रबुद्धे को दिल्ली बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है. तरूण चुग को गुजरात और श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है.BJP New State Incharges

विनोद तावड़े (Vinod Tawde) को यूपी की जिम्मेदारी 

बीजेपी के लिए सबसे अहम यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव हैं, जिसे देखते हुए विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा 4 सह प्रभारी भी यूपी बीजेपी के लिए बनाए गए हैं, जिनमें जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा शामिल हैं.

ये भी पढ़ें.

SIR Controversy In Election Commission: चुनाव आयोग में छिड़ी रार, विपक्ष को मिला हथियार

सबसे ज़्यादा पढ़े गए