लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है. राज्य की योगी सरकार ने एक साथ 35 IPS अफसरों का तबादला कर दिया है. इस बदलाव का असर लखनऊ, कानपुर नगर, आगरा, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख पुलिस कमिश्नरेट के साथ कई जिलों पर भी पड़ा है. इस फेरबदल के बाद कई DCP, SP और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है.
तबादला सूची में पुलिस कमिश्नरेट और जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. इस सूची में 2014 से 2022 बैच तक के नियमित भर्ती (RR) IPS अधिकारियों के साथ-साथ प्रांतीय पुलिस सेवा से पदोन्नत (SPS) IPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी मिली है.
लखनऊ से गाजियाबाद भेजी गईं चारू निगम
इस बदलाव में चारू निगम को एसपी यूपी-112, लखनऊ के पद से हटाकर गाजियाबाद पीएसी 47वीं वाहिनी की सेनानायक के तौर पर भेजा गया है. दूसरी तरफ श्रवण कुमार सिंह को डीसीपी कानपुर नगर से हटाकर डीसीपी गौतमबुद्धनगर की भेजा गया है.
कमिश्नरेट आगरा और गौतमबुद्धनगर में फेरबदल
ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, साद मिया खां को गौतमबुद्धनगर से आगरा कमिश्नरेट भेजा गया है, वहीं, सैय्यद अली अब्बास को आगरा से गौतमबुद्धनगर में डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है. इस क्रम में दोनों अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है.
देखें ट्रासफर लिस्ट, किस अधिकारी को कहां भेजा गया है…


