जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज को लेकर टीम इंडिया का ऐलान
जिम्बाब्वे(Zimbabwe) में खेले जाने वाले तीन टी-20 मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में टी-20 वर्ल्डकप(T-20 World Cup) में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट(Player of the tournament) रहे संजू सैमसन को टीम में नहीं रखा गया है। जबकि दूसरी तरफ भारत के सबसे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavansi) को एक बार फिर टीम में मौका मिला है। वैभव सूर्यवंशी ने सबसे युवा क्रिकेट के तौर पर रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। 15 सदस्यीय टीम में रिंकू सिंह की वापसी हुई है उनके साथ तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी मौका मिला है।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया
जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में 6 बदला किये गए हैं। रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी हुई है । प्रभसिमरन सिंह,यश ठाकुर ,अशोक शर्मा और हर्ष दुबे को पहली बार टीम में मौका मिला है ।
जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) में श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyar) की कप्तानी बरकरार रखी गई है । टीम इस प्रकार से है। श्रेयस अय्यर(कप्तान),वैभव सूर्यवंशी,अभिषेक शर्मा,तिलक वर्मा( उपकप्तान ),रिंकू सिंह,ईशान किशन ,प्रभसिमरन सिंह,शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, वरूण चक्रवर्ती ,प्रिंस यादव, यश ठाकुर ,अशोक शर्मा और मयंक यादव ।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला टी-20 मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा । दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को हरारे में ही खेला जाएगा और तीसरा मुकाबला भी हरारे के ग्राउंड पर 26 जुलाई को खेला जाएगा।
मयंक यादव (Mayank Yadav)की वापसी
अपनी तूफानी रफ्तार से सबको चौकाने वाले मयंक यादव की एक बार फिर टीम में वापसी हुई है। मयंक यादव ने अक्टूबर 2024 में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला(International Match) खेला था। इसके बाद चोट से जुड़ी समस्याओं की वजह से लंबे समय से बाहर रहे । जिम्बाब्वे दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने मयंक यादव पर भरोसा जताया है। मयंक यादव की अगर फिटनेस की समस्या दूर हो जाती है तो भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी को और मजबूती दे सकते हैं।
रिंकू सिंह को फिर से मौका
फिनिशर के तौर पर जाने जाने वाले रिंकू सिंह की टीम में एक बार फिर से वापसी हुई है। रिंकू सिंह को टी-20 क्रिकेट में भारत के सबसे अच्छे फिनिशर्स में गिना जाता है । दरअसल रिंकू को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम में शामिल नहीं गया था।
अशोक शर्मा-यश ठाकुर की एंट्री
मयंक यादव की तरह सेलेक्टर्स ने तेज गेंदबाज अशोक शर्मा और यश ठाकुर को पहली बार भारतीय टीम में मौका दिया है । विदेशी धरती पर तेज गेंदबाजी में इनके आने से मजबूती मिलेगी।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए संजू सैमसन के अलावा अक्षर पटेल ,वाशिंगटन सुंदर, रवि विश्नोई,हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्ण और अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया है।
