Chintan Shivir

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के दो दिन तक चले चिंतन शिविर का समापन हो गया.

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के दो दिन तक चले Chintan Shivir का समापन हो गया.

चिंतन शिविर (Chintan Shivir) के समापन के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि- कई मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया गया और प्रदेश में गुड गर्वनेंस को विस्तार देने पर मंथन किया गया. उधर, बीजेपी सरकार के इस मंथन शिविर पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साय सरकार को पूरी तरह से फेल्योर बताया है. कानून व्यवस्था और सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है.

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के दो दिवसीय चिंतन शिविर का समापन हो गया. इस शिविर में आध्यात्मिक गुरुओं से लेकर कई क्षेत्र के विद्वानों ने सरकार के नेताओं-मंत्रियों और अधिकारियों को व्याख्यान दिया. शिविर के समापन के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने इसे बहुत सफल बताया. दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ सरकार के चिंतन शिविर पर सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने निशाना साधा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि इससे पहले के दो चिंतन शिविर का जनता को कोई लाभ नहीं मिला.

उधर, कांग्रेस नेता सुशील आनंत शुक्ला ने भी तंज कसते हुए कहा कि- मंत्री अब सरकार चलाने के गुर सीख रहे हैं. विष्णुदेव साय सरकार के चिंतन शिविर पर कांग्रेस के तंज पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि- कांग्रेस हर काम का विरोध करती है.

साय सरकार के चिंतन शिविर के दूसरे और आखिरी दिन की शुरूआत मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय ने योग के साथ की. IIM नवा रायपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विशेष योग सत्र में उन्होंने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि- योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है. सरकार ने इससे पहले भी चिंतन शिविर का आयोजन किया था. इसके बाद अब तीसरी बार चिंतन शिविर किया. अब देखना ये है कि साय सरकार का तीसरा चिंतन शिविर प्रदेश के लिए कितना कारगर होता है. अब देखना है इस शिविर में हुए मंथन का प्रदेश की जनता को क्या लाभ मिलता है.

 

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

sahkarita se samridhi

सहकारिता से समृद्धि, अब सहकारी बीमा योजना

Zimbabwe Tour2026:वैभव पर फिर भरोसा,संजू को आराम