अलवर में व्यापारी चाकूबाजी में बुरी तरह जख्मी

ALWAR CHAKUBAZI
अलवर में व्यापारी को मारा चाकू, हालत गंभीर

ALWAR CHAKUBAZI- अलवर में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात सामने आई है…एक युवक ने एक व्यापारी को चाकू मारा और फरार हो गया…आरोपी 5 दिन पुराने विवाद में राजीनामा करने के लिए पहुंचा था…उसने पहले मोबाइल व्यापारी प्रथम मुखीजा जो 24 वर्ष के हैं को राजीनामा के लिए मोबाइल की उसकी दुकान से बाहर  बुलाया…पहले राजनीमा के लिए 15 लाख देने की बात कही और जब व्यापारी इस पर राजी नहीं हुआ तो आरोपी ने व्यापारी को चाकू मार दिया और फिर अपनी बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया

दिनदहाड़े चाकूबाजी से मचा हड़कंप

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मौके पर हड़कंप मच गया…व्यापारी को बचाने के लिए आस पास के लोग दौड़  पड़े …व्यापारी को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया…उसके परिजनों को सूचना दी गई…बताया जा रहा है कि चाकूबाजी में घायल हुए व्यापारी की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है…

घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें आरोपी मन्नू मीणा मंगलम रेजिडेंसी निवासी व्यापारी प्रथम मुखीजा को चाकू मारते हुए नजर आ रहा है। घटना अखेपुरा थाना क्षेत्र में ज्योतिराव फुले सर्किल के पास प्लेटिनम टावर की रविवार दोपहर 2 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

क्या था पूरा विवाद?

पुलिस के मुताबिक झगड़ा 5 दिनों पुराना है….और विवाद किसी लड़की को लेकर बताया जा रहा है….5 दिन पहले प्रथम मुखीजा अपने दोस्तों के साथ खुदनपुरी जोहड़ पर मन्नू मीणा, धीरज, हर्षित और उसके साथियों के पास गया था। जहां दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। प्रथम के दोस्तों ने इस दौरान चाकू से भी हमला किया था। जिसमें एक युवक को हल्की चोट आई थी। घटना के बाद प्रथम अपने दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया था। मन्नू मीणा के साथियों ने वैशाली नगर थाने में नामजद शिकायत दी थी, जिसमें प्रथम मुखीजा का नाम भी था। प्रथम का नाम FIR से हटवाने के लिए आरोपी मन्नू मीणा ने 15 लाख रुपए मांग रहा था। प्रथम ने पैसे देने से मना किया तो मन्नू मीणा नाम के युवक ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया।

5 दिन पहले हुआ था झगड़ा

घायल प्रथम के पिता राजेश मुखीजा ने बताया- 5 दिन पहले मेरे बेटे का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। प्रथम के खिलाफ वैशाली नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। रविवार को मन्नू मीणा, धीरज और हर्षित क्लाउड मोबाइल शॉप पर पहुंचे। राजीनामे के लिए 15 लाख रुपए मांगने लगे। प्रथम ने रुपए देने के लिए मना किया तो मन्नू मीणा ने उसके पेट में चाकू मार दिया।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

बताया जा रहा है कि सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं…वहीं पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है….पुलिस के मुताबिक आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा