Manisha Patel Death Case

शादी के महज 52 दिन बाद मनीषा ने क्यों की खुदकुशी…जानिए क्या है सच?

Manisha Patel Death Case-मनीषा और अजय पटेल शादी की खुशियां महज 52 दिन ही चलीं और फिर पूरे ससुराल में मातम पसर गया.

मामला छतरपुर का है. यहां के राजनगर थाना का शांत रहने वाला पाय गांव उस वक्त दहल उठा, जब 26 जून को एक घर के किचन में मनीषा पटेल की लाश फंदे से झूलती मिली.मनीषा जिसकी डोली इसी साल 5 मई को बड़े ही अरमानों के साथ शिवम पटेल के घर आई थी. चारों तरफ बहू के आने की खुशियां ही खुशियां थी. लेकिन शादी को अभी दो ही महीने पूरे नहीं हुए थे कि मनीषा की मौत की खबर ने हर किसी को सन्न कर दिया. शुरुआत में इस मामले को घरेलू कलह या आत्महत्या का सीधा मामला माना जा रहा था. मायके वाले रो रहे थे…ससुराल वाले हैरान थे. लेकिन पुलिस जब तफ्तीश की गहराई में उतरी. तो मौत के इस सन्नाटे के पीछे छिपा एक गहरा राज बाहर आ गया. परिजनों के मुताबिक मनीषा का अपनी बड़ी बहन के पति अजय के साथ शादी से पहले से प्रेम संबंध था. पुलिस को मिले चैट के आधार पर यह भी आशंका जताई जा रही है कि दोनों अपने-अपने जीवनसाथियों को रास्ते से हटाने की कथित साजिश पर चर्चा कर रहे थे. हालांकि, इन चैट की सत्यता और परिस्थितियों की जांच अभी जारी है. मृतका के पति और परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है….

दरअसल, पुलिस ने जब मनीषा के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लिया. और उसकी जांच शुरू की, तो पुलिस अधिकारियों के पैरों तले से जमीन खिसक गई. मनीषा के फोन में कुछ ऐसे वॉट्सऐप चैट मिले. जिन्होंने खुदकुशी की इस गुत्थी को एक खौफनाक साजिश में तब्दील कर दिया. सूत्रों के मुताबित मनीषा का शादी के बाद भी कथित तौर पर एक प्रेम प्रसंग चल रहा था. हैरान करने वाली बात ये है कि इन चैट्स में कथित रूप से पति और परिवार के अन्य सदस्यों को रास्ते से हटाने यानी हत्या करने तक की प्लानिंग की बातें की जा रही थीं.

चैट्स के इस सनसनीखेज खुलासे के बाद अब पुलिस की सुई सिर्फ आत्महत्या के उकसावे पर नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश पर टिक गई है. क्या मनीषा ने अपनी मर्जी से जान दी या फिर इस पूरे घटनाक्रम के पीछे किसी तीसरे का शातिर दिमाग काम कर रहा था. वो कौन था, जिससे मनीषा आधी रात को चैट कर रही थी? और क्या शादी के पवित्र बंधन के पीछे कोई खूनी खेल खेला जा रहा था? पुलिस अब साइबर सेल की मदद से डिलीट किए गए डेटा और कॉल डिटेल्स को खंगालने में जुट गई है, ताकि इस चैट के चक्रव्यूह का पूरा सच दुनिया के सामने आ सके.

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Banwari Lal Dohre Jayanti-जयंती पूर्व विधायक की, शक्ति प्रदर्शन पूर्व सांसद का!

स्वर्गीय बनवारी लाल दोहरे की जयंती पर परिवार को ही कर दिया साइन लाइन!सपा बोली-‘ऐसा ही है अनुशासन वाली बीजेपी का हाल’

क्या मर्डर से पहले की थी हत्या की प्रैक्टिस?