Vaibhav suryavansi: सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने को तैयार

इतिहास रचने को तैयार Vaibhav suryavansi

सेंशेसन वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav suryavansi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। देश के बाहर आयरलैंड(Irland) में अपने करियर का पहला मैच खेलने के लिए बेताब हैं। टीम इंडिया की तरफ से खेलने के लिए जैसे ही मैदान में उतरेंगे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) के 36 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट(International cricket) में डेब्यू करने को तैयार

एक 15 साल का लड़का क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने के लिए बेताब है। बस भारत की तरफ से मैच खेलने की एक बार हरी झंडी मिल जाए। वैसे टीम इंडिया की ब्लू जर्सी( Blue Jersey)पहले ही मिल चुकी है । जर्सी का नंबर भी तय हो गया है। बस मैदान में उतरने की देर है। वैभव सूर्यवंशी के मैदान में उतरते ही कई रिकॉर्ड टूट जाएंगे। साथ ही आशा करते हैं कि वैशव अपने पहले ही मैच में आतिशी पारी से अपने करियर की शुरूआत करेंगे ।

बेलफास्ट(Belfast) में होगा डेब्यू !

आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दो टी -20 मैच के लिए वैभव को टीम में चुना गया है । अब 140 करोड़ लोगों की आशा,उम्मीद और दुआ वैभव के साथ है। उनके मैदान में उतरते ही वैभव की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सफर शुरू हो जाएगा।  भले ही एक आम अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच होगा लेकिन वैभव के लिए ये खास होगा । वैभव के डेब्यू के साथ ही ये इतिहास(History) के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। इसके परिणाम से ज्यादा वैभव के मैदान में उतरने की चर्चा होगी। क्योंकि अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा तो वैभव 15 साल 91 दिन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे और इसके साथ  वो इतिहास रच देंगे।

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ेंगे

लिटिल मास्टर(Little Master) और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने 36 साल पहले एक रिकॉर्ड बनाया था . सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने का। उस वक्त भी पूरी दुनिया की नजर सचिन पर थी। सचिन की उम्र 16 साल 205 दिन था पूरी दुनिया आश्चर्य से सचिन को देख रही थी ।सबके मन में यही था कि  इतना छोड़ा लड़का क्या उस वक्त के तूफानी गेंदबाजों का सामना कर सकता है । लेकिन सचिन ने ना सिर्फ उन तूफानी गेंदबाजों का सामना किया बल्कि दुनिया को दिखा दिया की अगर आपमें हुनर है तो उम्र कोई मायने नहीं रखाता है। सचिन ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और आर वो क्रिकेट के भगवान कहे जाते हैं । दूसरी तरफ वैभव के लिए भी एक मौका है अपने आप को साबित करने का । अंतरराष्ट्रीय मैच( International Match) में अपने हुनर को परखने और दुनिया को दिखाने का कि उम्र से ज्यादा हुनर पर उनको भरोसा है। वैभव कमाल के खिलाड़ी हैं और उन्होंने इसे साबित भी किया है।

बिहार के समस्तीपुर का सेंशन वैभव

वैभव सूर्यवंशी उस राज्य से आते हैं जहां क्रिकेट को बहुत ज्यादा बढ़ावा नहीं मिला है। हालांकि बिहार के कई खिलाड़ी अलग अलग जगहों पर खेलते हैं। उनकी प्रतिभा के लोग कायल भी हैं।  लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम में पहले शायद ही कोई खिलाड़ी कमाल दिखा पाया है या फिर अपनी छाप छोड़ी हो। ऐसे में समस्तीपुर का एक लड़का सारी कठिनाइयों को पार करते हुए ऐसे मुकाम पर पहुंचा है जहां दुनिया उसके खेल को देखने को बेताब है। समस्तीपुर से आयरलैंड के बेलफास्ट तक का सफर वैभव के लिए आसान नहीं था ,लेकिन जो चीज आसानी से मिल जाए उसका लोग कद्र नहीं करते हैं । वैभव का टीम इंडिया में सलेक्शन होना एक बड़ी बात है खासकर समस्तीपुर ऐसे छोटे शहर के लड़के का टीम इंडिया में शामिल होना ऐसे क्षेत्र से आने वाले खिलाड़ियों के लिए एक सपना साकार होने जैसा है कि अगर मेहनत की जाए तो सपने पूरे भी होते हैं ।

वैभव सूर्यवंशी :आंकड़ों में मेहनत की कहानी

वैभव सूर्यवंशी को यहां तक उनकी मेहनत ,लगन और प्रदर्शन ने पहुंचाया है।ऐसा नहीं है कि वैभव में टैलेंट नहीं है । वैभव ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है और अपने आप को प्रूफ करके दिखाया है कि उम्र नहीं उनके प्रदर्शन ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है।

वैभव सूर्यवंशी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं लेकिन इससे पहले वो अलग अलग देशों के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। वैभव ने उन्हीं देशों में जाकर शतक ठोका है। अलग अलग पिच और अलग अलग गेंदबाजों को फेस किया है। वैभव का ये प्रदर्शन ये बताता है कि हुनरमंद खिलाड़ी ही नहीं हैं बल्कि वो अलग अलग माहौल में भी अपने आप को ढाल सकते हैं और अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं ।

बड़े मैच के खिलाड़ी हैं वैभव
वैभव सिर्फ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ही नहीं करते हैं बल्कि समय के हिसाब से अपने आप को ढाल लेते हैं। खासकर अहम मौकों पर वैभव का खेल और निखर जाता है। इंग्लैंड में खेले गए  U-19 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव की ऐसी आंधी चली की विपक्ष टीम  इग्लैंड उसमें उड़ गई। वैभव ने फाइनल में इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने ताबड़तोड़  रन बनाए। सूर्यवंशी ने मात्र 80 गेंदों में 175 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 15 छक्के और 15 चौके लगाए। वैभव अंडर -19 विश्वकप फाइनल मुकाबले में 150 रन या उससे अधिक बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।
सचिन से तुलना:आसान नहीं है राह

मास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंदुलकर से वैभव सूर्यवंशी की तुलना करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। सचिन के साथ तुलना वैभव के लिए फायदेमंद भी हो सकता है और नुकसान भी हो सकता है। वैभव इससे दबाव में आ सकते हैं और उनका प्रदर्शन इससे प्रभावित भी हो सकता है। लेकिन वैभव को इसपर ध्यान देने से ज्यादा अपने खेल पर ध्यान देना होगा ।क्योंकि उम्मीदों के दबाव में अक्सर प्रदर्शन प्रभावित होता है । ऐसे में वैभव को अपने नेचुरल खेल खेलने की जरूरत है और अपने प्रदर्शन को और निखारने की जरूरत है।

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। लेकिन ये वैभव को तय करना होगा कि वो इतिहास के पन्नों में दर्ज होना चाहते हैं या फिर इतिहास लिखना चाहते हैं । क्रिकेट का नशा देश में सिर चढ़कर बोलता है यहां क्षण में आसमान पर तो क्षण में जमीन पर क्रिकेट के चाहने वाले क्रिकेटर को उतार देते हैं । ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को बहुत ही संभल कर खेलना होगा और अपने लिए एक मुकाम बनाना होगा जिसे दुनिया आगे याद रखेगी ।

कहां देख पाएंगे वैभव का मैच

भारत और आयरलैंड के बीच दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे । इसकी शुरूआत आज भारतीय समयानुसार शाम 6 होगी। पहला मैच बेलफास्ट में खेला जाएगा।  इसका लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर होगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर होगा । शाम 6 बजे से मैच शुरू होगा ।

वैभव सूर्यवंशी से जुड़ी और खबरें पढ़ने के लिए इन लिंक्स पर क्लिक करें:https://www.akhandbharat.live/2026/06/24/vaibhav-sooryavanshi-small-pack-big-dhamal/https://www.akhandbharat.live/2026/06/23/vaibha-sooryavanshi-cricketer-india-team/