UP Educational Schemes 2026– यूपी सरकार सूबे के छात्रों के भविष्य को निखारने और उन्हें एजुकेशन के फील्ड में आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है।आर्थिक रूप से कमजोर,पिछड़े वर्ग और श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए ये योजनाएं बड़ी राहत का काम कर रही हैं।चाहे बात स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति हो,या डिजिटल पढ़ाई के लिए फ्री टैबलेट या लैपटॉप पाने की।योगी सरकार हर कदम पर छात्रों के साथ खड़ी है।यही नहीं देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे-UPSC,NEET,JEE की छात्रों को मुफ्त तैयारी कराने में भी योगी सरकार पीछे नहीं है।
चलिये जानते हैं, यूपी सरकार की 4 सबसे बड़ी शिक्षा योजनाओं के बारे में,जिनकी मदद से आर्थिक रूप से कमजोर,पिछड़े वर्ग और श्रमिक परिवार के बच्चे अपना भविष्य संवार सकते हैं।
मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी गवर्मेंट एजुकेशन को सर्वसुलभ बनाने के लिए UP Scholarship Portal संचालित कर रही है।यह योगी सरकार का सबसे बड़ा राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप कार्यक्रम है।जो SC/ST/OBC/Minority/EWS वर्ग के मेधावी स्टूडेंट्स को आर्थिक मदद मुहैया करता है।
scholarship.up.gov.in के पोर्टल पर क्लॉस 9 से 10 यानि प्री मैट्रिक और क्लॉस 11 से पोस्ट ग्रेजुएट तक छात्रवृत्ति के लिये आवेदन किये जाते हैं।ये पोर्टल पूरी तरह डिजिटल है।जिससे की पारदर्शिता बनी रहे।इस योजना के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को प्री मैट्रिक में 3,500 से लेकर 12,000 रुपये की हर साल वित्तिय मदद दी जाती है। वहीं पोस्ट मैट्रिक के लिए 5,000रुपये से लेकर 22,000 रुपये प्रति वर्ष की मदद दी जाती है।यही नहीं योगी सरकार ने छात्रों को इसके तहत फी Fee Reimbursement की सुविधा दी है।
योजना का लाभ पाने की शर्तें
स्टूडेंट उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी हो।
SC/ST/OBC/Minority/EWS श्रेणी का छात्र हो।
न्यूनतम अंक की योग्यता (आमतौर पर 33% से 50% तक,कोर्स मुताबिक)।
परिवार की आय सीमा (Post-Matric के लिए सामान्यत-2.5 लाख तक)।
कैसे करें आवेदन?
scholarship.up.gov.in पर OTR पूरा करें।
लॉगिन कर ऑनलाइन फॉर्म भरें।
मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें ।
कॉलेज/स्कूल सत्यापन के बाद खाते में पैसा ट्रांसफर।
2026 सत्र के लिए पोर्टल जुलाई-सितंबर में खुलता है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना
यूपी सरकार की यह योजना UPSC,UPPSC,JEE,NEET,SSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराती है।75 जिलों में केंद्र चल रहे हैं।यहां IAS और IPS अधिकारी गेस्ट टीचर के रूप में पढ़ाते हैं। इस कोचिंग के जरिये छात्रों को स्टडी मटेरियल,मॉक टेस्ट और ऑनलाइन,ऑफलाइन सत्र मुफ्त मुहैया कराए जाते हैं। इस कोचिंग का नया सत्र 1 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है। इसका आधिकारिक पोर्टल-abhyudayup.in है।जहां जाकर आप सारी जानकारी हासिल कर कोचिंग में प्रवेश पा सकते हैं।
अटल आवासीय विद्यालय योजना
इस योजना के तहत प्रवासी मजदूरों के बच्चों के लिए(क्लॉस 6 से 12) मुफ्त आवासीय CBSE शिक्षा मुहैया कराई जाती है। । एक-एक स्कूल प्रत्येक डिवीजन में कुल 18 स्कूल। बच्चों को शिक्षा,आवास,भोजन और यूनिफॉर्म मुफ्त मुहैया कराये जाते हैं।
फ्री लैपटॉप/टैबलेट योजना
UP बोर्ड के 10वीं और 12वीं की मेधावी स्टूडेंट्स को मुफ्त लैपटॉप या टैबलेट योगी सरकार वितरित करती है।यही नहीं स्वामी विवेकानंद यूथ इम्पारवरमेंट स्कीम तहत उच्च शिक्षा के छात्रों को भी टैबलेट/स्मार्टफोन दिए जा रहे हैं।
