राजस्थान में प्री मॉनसून का दौर

PRE MONSOON IN RAJASTHAN- राजस्थान में प्री मॉनसून बारिश का दौर जारी है, गुरुवार को कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहा…. जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर संभाग समेत कई जिलों में पहले तेज आंधी का दौर रहा इसके बाद बारिश ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को भिगो दिया…..जयपुर में करीब 2 इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई …बारिश से कई इलाकों में नगर निगम के दावों की पोल भी खुलती नजर आई जब कई निचले इलाकों में जलभराव का मंजर देखने को मिला…मौसम विभाग ने आज भी 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने और आगामी 4-5 दिन में मानसून आने की संभावना है। तेज बारिश और आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिर गए और नुकसान भी हुआ है….नागौर, भीलवाड़ा, जोधपुर, कोटा के भी कुछ इलाकों में 20 से 35MM तक बारिश दर्ज की गई है

7 दिन लेट हो गया मॉनसून

गौरतलब है कि पिछले साल राजस्थान में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई थी…राज्य में मॉनसून की धीमी रफ्तार और देरी चर्चा में है। पिछली बार मानसून 7 दिन जल्दी पहुंच गया था। बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस बार इतनी ही दिन देरी से यहां पहुंचने की आशंका है।

कहां कितना तापमान दर्ज किया गया?

फलोदी- 41 डिग्री
श्रीगंगानगर- 41 डिग्री
जैसलमेर,बाड़मेर- 40 डिग्री
बीकानेर- 39 डिग्रीट
चूरू- 39 डिग्री
जोधपुर- 39 डिग्री
पिलानी- 39 डिग्री
पाली- 38 डिग्री
दौसा- 39 डिग्री

कहां, कितनी बारिश हुई?

नागौर के सांजू में 25MM
डेगाना में 35
सवाई माधोपुर 10 mm
धौलपुर- 5
कोटा- 17
भीलवाड़ा 22 mm

वहीं राजधानी जयपुर की बात करें तो तेज हवाओं के साथ यहां बारिश दर्ज की गई है….. जयपुर कलेक्ट्रेट, चारदीवारी (परकोटा) के आसपास करीब 50MM बारिश हुई है। इन एरिया में सड़कों पर आधा फीट तक पानी बहता नजर आया, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सांगानेर में 33, जेएलएन मार्ग पर 11.4, फागी में 15, जालसू में 12, कालवाड़ में 4 और आमेर में 2MM बारिश हुई। तेज बारिश और आंधी से पेड़ों को भी नुकसान हुआ। कई ग्रामीण इलाकों में बिजली के पोल गिरने से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है….

राजस्थान में जल संकट एक बड़ी समस्या है ऐसे में हर साल मॉनसून से लोगों को खासी उम्मीदें रहती हैं. पिछली साल हुई जोरदार बारिश से पानी संकट काफी समय तक हल रहा…ऐसी ही उम्मीद सरकार और राज्य के लोग इस साल भी कर रहे हैं माना जा रहा है कि अबकी बार अच्छी बारिश से राज्य सरकार को भी खासी राहत मिल सकती है…और राजस्थान को जल संकट से राहत मिल सकती है