Yogi sarkar Shramik Card–सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लाखों मजदूरों के कल्याण के लिए काम कर रही है।उनके हितों और उनकी सुरक्षा का ध्यान दे रही है। उन्हें उनके हक का मेहनताना मिले,इसका भी पूरा इंतजाम कर रही है।इसके लिए सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश भवन और सन्निमार्म कर्मकार कल्याण बोर्ड यानि UPBOCW को और अधिक प्रभावी बनाया है।जो भी मजदूर इसके तहत पंजीकृत होते हैं।उन्हें सशक्त बनाने के लिए योगी सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।यदि आप एक निर्माण श्रमिक जैसे राजमिस्त्री,लोहार,मजदूर,प्लंबर,बढ़ई,या पेंटर हैं। तो यूपी आधिकारिक पोर्टल UPBOCW.IN पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। और श्रमिक कार्ड बनवाकर योगी सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
यूपी सरकार भरण- पोषण योजना के तहत मजदूरों को भरण-पोषण सहायता,शिक्षा,स्वास्थ्य,विवाह,बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं मुहैया कराती है।योगी सरकार की यह योजना निर्माण कार्य में लगे गरीब मजदूरों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन देने का प्रयास है।
कैसे करें पंजीकरण?
कोई भी मजदूर upbocw.in या uplabourcard.com पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकता है।ये रजिस्ट्रेशन पूरी तरह मुफ्त है।रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 90 दिन के निर्माण कार्य का अनुभव जरूरी है।रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपके पास आधार कार्ड,बैंक पासबुक,फोटो और अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए।सीएससी (csc)केंद्र या जिला श्रम कार्यालय की सहायता से भी आवेदन किया जा सकता है।पंजीकरण हो जाने के बाद आपका श्रमिक कार्ड जारी कर दिया जाता है।
योजना से श्रमिकों को लाभ क्या?
बच्चों के लिए शिक्षा छात्रवृत्ति- 4,000 रुपये से 22,000रुपये तक हर साल(क्लॉस के मुताबिक)।
बेटी विवाह सहायता- 55,000 रुपये तक(कुछ मामलों में बढ़ोतरी के साथ)।
दुर्घटना बीमा- मृत्यु होने या स्थायी विकलांगता होने पर 2 लाख से 5 लाख रुपये तक।
पेंशन- 60 साल की उम्र के बाद 1,000 से 1,500 रुपये हर महीने।
मातृत्व लाभ- 6,000 से लेकर 30,000 तक।
चिकित्सा सहायता- इलाज पर आर्थिक मदद।
आवास सहायता- 25,000 से 1 लाख रुपये तक।
इस योजना के जरिये कुल 18 सुविधाओं का लाभ मजदूरों को दिया जाता है।लाभ का पैसा सीधे मजदूर के खाते में डीबीटी के जरिये ट्रांसफर किया जाता है। जिससे कि,योजना में पारदर्शिता बनी रहती है।
पात्रता की कौन-कौन सी शर्तें हैं?
मजदूर को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
मजदूर मुख्य रूप से निर्माण कार्य में लगा हो।
कम से कम 90 दिन के काम का अनुभव, पिछले 12 महीनों में।
उम्र 18 से 60 साल के बीच होना चाहिए।
2017 से अब तक योगी सरकार की ये बड़ी उपलब्धि है कि,इस योजना में लाखों मजदूरों ने अपना पंजीकरण करवाया है।जो उन्हें सामाजिक सुरक्षा का एक मजबूत कवच प्रदान करता है।
रजिस्ट्रेशन करने का आसान तरीका
श्रमिक कार्ड बनवाने और योजना के सभी लाभों को पाने के लिए श्रमिकों को आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in पर जाना होगा। होमपेज पर ‘’श्रमिक पंजीयन’’ के ऑप्शन को चुनकर अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें।फिर ओटीपी के जरिए सत्यापित करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरें।जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।और अंत में 20 रुपये का वार्षिक सदस्यता शुल्क भी ऑनलाइन जमा करा दें।सत्यापन पूरा होते ही आपका डिजिटल श्रमिक कार्ड जनरेट हो जाएगा।जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
