Mainpuri Electric Shock Death-जिस परिवार में दो दिन पहले खुशी की शहनाई बज रही थी,वहां आज मातम परसा हुआ है। बेटी को अरमानों के साथ विदा करने वाला पिता की करंट लगने से मौत हो गई।मामला कुरावली थाना क्षेत्र के देवकली ग्राम का बताया जा रहा है।परिजनों में पूरी घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों का आरोप है कि,खेस के पास लगे बिजली के पोल और नीचे से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन में काफी वक्त से करंट आ रहा था,जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की गई थी। बावजूद इसके विभाग चैन की नींद सो रहा था।
मृतक शख्स की पहचान सुनील सिंह के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि,सुनील की बेटी साधना की शादी 21 जून को धूमधाम से शादी हुई थी। 22 जून को बेटी की विदाई के बाद सुनील अपने खेत में पौधा लगाने चला गया।जहां ये दर्दनाक हासदा हो गया।घर में जुटे रिश्तेदार और मेहमान अभी लौटे भी नहीं थे कि,मातम भरी इस खबर ने पूरे गांव में सन्नाटा पसरा दिया।
परिजनों ने बताया कि, खेत के पास ही बिजली का एक पोल है,जिसके ऊपर से हाईटेंश की लाइन जा रही है।परिजनों की माने तो उसी पोल और हाईटेंशन लाइन के कारण वहां करंट आ रहा था। मंगलवार को भी पोल में करंट दौड़ रहा था।सुनील अपने खेत में काम कर रहा था।उसी वक्त अचानक वो करंट की चपेट में आ गया। सुनील की चीख सुनकर आस-पास खेतों में काम रहे लोगों ने उसे पोल से छुड़ाया,और उसे अस्पताला लेकर जाने लगे। लेकिन सुनील के पास अस्पताल जाने तक का वक्त नहीं था,जिंदगी ने बीच रास्ते में ही उसका साथ छोड़ दिया।
सुनील की मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम परस गया। जहां एक दिन पहले बेटी की विदाई की शहनाई बज रही थी,वहां आज मातम के करुण क्रंदन गूज रहे थे।कोई भी ये मानने को तैयार नहीं था कि,सुनील उन्हें छोड़कर चला गया है।इधर सूचना मिलने पर पुलिस भी सीएसी अस्पताल पहुंच गई,और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुनील के पड़ोसियों का आरोप है कि, इस हादसे के लिए बिजली विभाग पूरी तरह जिम्मेदार है।उनका कहना था कि,गांव के लोगों ने इस बाबत कई बार बिजली विभाग को शिकायत की।ये बताया कि,हाईटेंशन लाइन काफी नीचे से गुजर रही है। कभी भी कुछ भी हो सकता है। किसी बड़े हादसे की भी आशंका है। लेकिन विभाग को कहां इसकी फिक्र थी। वो तो कुंभकरणी नींद सोया था।
ग्रामीणों ने बताया कि,पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं,बावजूद इसके हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने या ऊंचा करने की बिजली विभाग ने जहमत नहीं उठाई।स्थानीय निवासियों का कहना था कि,अगर विभाग ने उनकी शिकायत पर ध्यान दिया होता,तो सुनील आज जिंदा होता।
परिजनों ने सुनील के परिवार के लिए सरकार से आर्थिक मदद और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संवाददाता- ब्रह्मेश कुमार,मैनपुरी
