jaish sleeper cell- जयपुर से गिरफ्तार जैश ए मोहम्मद की आतंकी बबीता उर्फ खदीजा को लेकर अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जांच एजेंसियों के मुताबिक बबीता को जैश ए मोहम्मद की ओर से फिदायीन बनने की ट्रेनिंग दी जा रही थी…दरअसल जयपुर से ATS ने मिलिट्री इंटेलिजेंस के बेस पर एक महिला को जयपुर ग्रामीण से गिरफ्तार किया था…महिला का नाम बबीता बताया गया…साथ ही बताया गया की बबीता ने कुछ समय पहले ही इस्लाम धर्म अपना लिया था…अब बबीता 7 दिनों की रिमांड पर है और उससे जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं..
पूछताछ में क्या खुलासे हुए हैं?
जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े महिला स्लीपर सेल मामले में अब पूछताछ के बाद खुलासा हुआ है कि , बबीतापिछले करीब दो साल से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में थी। जांच एजेंसियों को जानकारी मिली है कि उसे फिदायीन आत्मघाती हमले की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इतना ही नहीं, उसने इंटरनेट पर आत्मघाती हमला करने के तरीकों को भी सर्च किया था। सूत्रों के मुताबिक बबीता को आर्मी के जवानों को हनीट्रैप में फंसाने की भी ट्रेनिंग दी गई थी। सोशल मीडिया के जरिए उसने कई सेना के जवानों से संपर्क किया और भारत में अपना नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रही थी।
भारत में अपना नेटवर्क बना रही थी बबीता
जांच में यह भी सामने आया है कि वह अन्य राज्यों के कई लोगों के संपर्क में थी और कुछ युवतियों का ब्रेनवॉश करने की कोशिश भी कर रही थी। बबिता ने सोशल मीडिया पर कुछ युवतियों से संपर्क किया ऐसी भी जानकारी सामने आ रही है,, ताकि उन युवतियों को भी जैश ए मोहम्मद में शामिल करवाया जा सके
जैश सरगना मसूद अजहर तक लिंक
पूछताछ में सामने आया कि धर्म परिवर्तन के बाद बबिता ने अपना नाम खदीजा रखा था। सूत्रों के मुताबिक उसका संपर्क मौलाना मसूद अज़हर के साले युसुफ गौरी और जैश कमांडर अयु-ए-मोहम्मद से व्हाट्सऐप के जरिए था। वहीं, पाकिस्तान जाकर अबू उबैदाह से शादी करने की भी जानकारी सामने आई है। बबिता ने ऑनलाइन अपना धर्म परिवर्तन किया…एक मौलाना ने उसे कलमा पढ़ाया था.., पूछताछ में ये भी सामने आया है कि बबीता रोजाना नमाज पढ़ने लगी थी और इस्लाम की ओर पूरी तरह मुड़ चुकी थी… बबीता की शादी हो रखी है लेकिन पति को छोड़ वह अपने मां बाप के साथ वाटिका स्थित घर पर रह रही थी,, बबीता से एनआइए आर्मी इंटेलिजेंस ATS और IB पूछताछ कर रही है,, बबीता का मोबाइल फ़ोन FSL जांच भी भेजा जा सकता है,,

बबिता ने अपने नाम से तीन मोबाइल नंबर ले रखे थे
तीनों नवंबर को वह ऑपरेट कर रही थी
वाट्सएप चैटिंग के बाद वह फ़ोटो वीडियो डिलीट कर देती थी
बॉर्डर इलाक़े में तैनात आर्मी के जवानों को टारगेट करने की जैश से ट्रेनिंग मिली थी
बबीता बॉर्डर इलाक़े में जवानों के संपर्क की कोशिश में जुटी थी
बबिता ने व्हाट्स अप भारतीय नंबर के OTP भी पाकिस्तान में जैश हैंडलर को दे रखे थे
ताकि पाकिस्तान से भारतीय नंबर को ऑपरेट किया जा सके…फिलहाल एजेंसियां बबीता से लगातार पूछताछ कर रही हैं और मामले में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
