Vaibha sooryavanshi

लेडीज एंड जेंटलमैन,आने वाला है ‘वैभव’शाली तूफान

अंतरराष्ट्रीय मैच में धमाल मचाने को तैयार Vaibha sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशीआज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आज के समय में सबसे सेंशनल क्रिकेटर हैं । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्हें खेलते देखना हर कोई चाहता है।वैशव सूर्यवंशी का वो सपना जिसके लिए उन्होंने बैट हाथ मे लिया था वो सपना अब पूरा होने वाला है। क्योंकि उन्हें टीम इंडिया की जर्सी मिल गई है। नीली जर्सी उनके हाथ में थी और वो इस पल में भावुक हो गए। वैभव के लिए एक सपना सच होने जैसा है। वैसे तो हर क्रिकेटर का सपना होता है टीम इंडिया की जर्सी पहनना लेकिन वैभव सूर्यवंशी जिस उम्र में इस जर्सी को धारण करेंगे उससे कई रिकॉर्ड टूटेंगे। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी धाराशायी होगा। लेकिन तेंदुलकर भी इस रिकॉर्ड को टूटते देखना चाहेंगे। क्योंकि एक ऐसा खिलाड़ी जिसकी प्रतिभा का लोहा खुद सचिन भी मानते हैं उसे मैदान में नीली जर्सी में देखना जरूर चाहेंगे। वैभव सूर्यवंशी के लिए ये बेहद भी भावुक क्षण था जब उन्हें 3 नंबर की जर्सी सौंपी गई। वैभव इस मौके पर अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए।

इस मौके को शब्दों में बयां करना मुश्किल-वैभव
इस मौके पर वैभव सूर्यवंशी भावुक हो गए ।उन्होंने कहा ‘ इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिस दिन के लिए पहली बार बल्ला थामकर मैदान में कदम रखा था ,आज वो सपना पूरा हो गया। मेरे अबतक के करियर का सबसे बड़ा कदम है और इस एहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है’।

पहली बार सूर्यवंशी नेशनल टीम में
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है। नेशनल टीम में चयन होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम का 26 जून से आयरलैंड दौरा शुरू हो रहा है। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी । इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से टीम इंडिया मैदान में उतरेगी ।

BCCI ने शेयर किया वीडियो-
वैभव के लिए ये एक सपना पूरा होने जैसा था तो दूसरी तरफ BCCI ने इस पल को अपने X एकाउंट से शेयर किया । इसमें वैभव अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं । BCCI ने वीडियो का कैप्शन दिया है’ लेडीज एंड जेंटलमैन जिस पल का देश इंतजार कर रहा था वो आ गया है। वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की जर्सी में, इस बहुत खास पल का गवाह बनें ‘।

वैभव सबसे कम उम्र के  खिलाड़ी

इंटरनेशनल मैच में वैभव को पूरी दुनिया देखना चाहती है। वैभव के वैभवशाली खेल का लुत्फ उठाना चाहती है। वैभव की तूफानी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहती है। ऐसे में वैभव अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। 15 साल 71 दिन की उम्र में आयरलैंड और इंग्लैंड टी-20 सीरीज के लिए सीनियर टीम में चुने गए हैं। वैभव के चयन के साथ सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर हैं । अगर वैभव आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करते हैं तो वह भारतीय सीनियर पुरूष टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले सचिन तेंदुलकर के नाम ये रिकॉर्ड है ।सचिन ने 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था।

वैभव ने IPL 2026 में किया था धमाल

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाल मचा दिया था। उनके सामने दुनिया के सभी बड़े दिग्गज बौने साबित हुए।  वैभव  ने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। उन्होंने 16 मैच में 776 रन बनाए थे जो इस सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा है। वैभव ने इस आईपीएल में 1 शतक 5 अर्द्धशतक बनाए थे ।  वैभव ने सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। उन्होंने साईं सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ा था । साईं सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में 23 साल 237 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था ।

वैभव पर दुनिया की नजर

वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के सेंशेन बन गए हैं। उनकी प्रशंसा कई दिग्गज खिलाड़ी कर चुके हैं। ऐसे में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे में उनकी अग्निपरीक्षा होगी, क्योंकि उनसे भारत के साथ साथ दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी उम्मीदें हैं । हालांकि वैभव ने साबित कर दिया है कि वो बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। हाल ही में श्रीलंका में खेले गए ट्राई नेशन ‘ए’ सीरीज में भारत ने श्रीलंका को हरा दिया ।फाइनल में वैभव ने दिखा दिया कि उन पर क्यों दुनिया की नजर है। फाइनल में वैभव ने तूफानी पारी खेली। महज 29 गेंदों में 94 रन की आतिशी पारी खेली और भारतीय ए टीम की जीत की मजबूत नींव रखी। वैभव की शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय ए टीम ने श्रीलंका ए टीम को 66 रन से हरा दिया।

बल्ले से आलोचकों को जवाब देना होगा
वैभव पर सवाल उठाने वालों को उन्होंने अपने बल्ले से जवाब दिया और यही उन्हें आगे भी करना है । वैभव के चाहने वाले हैं लेकिन उनकी आलोचना भी होगी । वैभव को अपने आलोचकों को जुबान से नहीं बल्कि बल्ले से जवाब देना होगा । यही एक महान खिलाड़ी की निशानी होती है ।वैभव जैसे जैसे परिपक्व होंगे उन्हें इसकी समझ भी आने लगी है।फिलहाल वैभव को अपने खेल पर ध्यान देने की जरूरत है और आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे को यादगार बनाना होगा ।

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

jaish sleeper cell

जयपुर में जैश की स्लीपर सेल

jaish sleeper cell

जैश की फिदायीन है बबीता!