Rani Laxmibai Scooty Yojana-योगी सरकार की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना में मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी

योगी सरकार यूपी की बेटियों को दे रही नई उड़ान,अब नहीं छूटेगी किसी बेटी की पढ़ाई…!

उत्तर प्रदेश में बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए योगी सरकार ने Rani Laxmibai Scooty Yojana की घोषणा की है।इस योजना को 2026-27 के बजट में शामिल किया गया है।इस योजना के जरिये योगी सरकार उच्च शिक्षा हासिल करने वाली मेधावी छात्रों को मुफ्त में स्कूटी मुहैया कराएगी।

योजना के लिए बजट का आवंटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के बजट में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ के नाम से एक नई योजना की घोषणा की ।इस योजना के लिए बजट में(2026-27) के बजट में 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।इस राशि से योगी सरकार 50 हजार से ज्यादा मेधावी छात्राओं को पेट्रोल या इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान करेगी। इस योजना का शुरू करने के पीछे योगी सरकार का मकसद ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से कॉलेज जाने वाली छात्राओं को परिवहन की समस्या से आजादी दिलाना है।

योजना का उद्देश्य
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के पीछे योगी सरकार का मुख्य लक्ष्य बेटियों की उच्च शिक्षा को सुगम बनाना, और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।दरअसल योगी सरकार का मानना है कि, गांव में कई छात्राएं स्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं, क्योंकि घर से कॉलेज की दूरी ज्यादा होती है।लेकिन अगर उनकी इस समस्या को दूर कर दिया जाए,यानि उन्हें स्कूटी दे दी जाए,तो उन्हें पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। योगी सरकार का कहना है कि,रानी लक्ष्मीबाई स्कूली योजना का लाभ खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए कॉलेज तक का सफर आसान और सुरक्षित बनाना है।कहने में गुरेज नहीं कि,योगी सरकार की ये योजना महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है।

मई 2026 की लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, योगी सरकार 50,000 छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की तैयारी में थी।हालांकि, जून 2026 में उच्च शिक्षा विभाग ने जो पात्रता मापदंड तय किये, उनके मुताबिक लगभग 60,000 मेधावी छात्राओं को स्कूटी मिलेगी।पहले चरण में स्नातक (Graduation) और परास्नातक (post-graduation) के फस्ट ईयर में पढ़ रही मेधावी छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

योजना का लाभ पाने के लिए पात्रता की शर्तें

छात्रा को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होनी चाहिए।

बारहवीं कक्षा में कम से कम 75% अंक  हासिल किए हों।

सरकारी या मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा हासिल कर रही हो।

छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से 5 लाख तक हो।

आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को प्राथमिकता।

एक परिवार से केवल एक बेटी को लाभ।

पात्र छात्राओं को कैसे लाभ?
योजना का लाभ पाने वाली पात्र छात्राओं को स्कूटी पूरी तरह से मुफ्त में दी जाएगी।सरकार की तरफ से रजिस्ट्रेशन और बीमा सहित दूसरे जरूरी कागजात पूरे कराकर दिये जाएंगे।योगी सरकार इस योजना के जरिये इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है,ताकि पर्यावरण-सुरक्षित ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन प्रोमोट हो।

अभी शुरू नहीं हुई आवेदन प्रक्रिया
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होने के बाद आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। लाभ पाने के लिए छात्राओं को उच्च शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी।लाभ पाने की इच्छुक छात्राओं को उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ((uphed.gov.in)) पर जाना होगा।वहां मांगी गई सभी जानकारी  भरनी होगी।मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।आवेदन जमा होने के बाद विभाग इसकी जांच (Verification) करेगा।

आवेदन करने के लिए जो जरूरी दस्तावेज लगेंगे,उसमें आधार कार्ड,क्लॉस 12 का अंकपत्र,कॉलेज का आईडी कार्ड,आय प्रमाण पत्र,बैंक पासबुक और निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

आवेदन की जांच बाद मेरिट सूची (Merit List) जारी की जाएगी।स्कूटी का वितरण मेरिट लिस्ट के आधार पर ही होगा । बारहवीं के अंकों को प्राथमिकता दी जाएगी।चयनित छात्राओं को SMS या E-MAI के जरिये से सूचित किया जाएगा। हर जिले के नोडल सेंटर (Nodal Center) से स्कूटी वितरण की सूचना मिलेगी।

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

राजस्थान में अब 24 घंटे खुल सकेंगे बाजार

JAAT ARAKSHAN RAJASTHAN

फिर बाहर आया जाट आरक्षण का ‘जिन्न’