
Banda crime-उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है, जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर टप्पेबाजों को लगभग 75 हजार रुपए कैस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस को एक अवैध असलहा और एक चार पहिया कार भी मिली है। ये टप्पेबाज गिरोह भेष बदलकर लोगों को अपने झांसे में लेकर घटना को अंजाम देते थे।
साधू का भेष बनाकर करते थे टप्पेबाजी
दअरसल पूरा मामला तिंदवारी थाना अंतर्गत का है। जहां फतेहपुर निवासी मनीष साहू ने सूचना दी कि, फतेहपुर से बांदा आते समय बेंदाघाट चौराहे के पास साधू के भेष में एक व्यक्ति मिला और पैसे दो गुना करने का लालच देने लगा, तभी चारपहिया गाड़ी से दो लोग आए और गाड़ी में रखे 50 हजार रुपए चुरा लिए। फिर तीनों लोग उसी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए, जब वह अपनी गाड़ी में गया तो देखा पैसे गायब थे। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की और तलाश शुरू की तभी मुखबिर से सूचना मिली कि, आरोपी भिड़ौरा रोड पर घटना को अंजाम देने की फिराक में है जिन्हें घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछतांछ में आरोपियों ने किया खुलासा
आरोपियों ने पूंछ ताँछ में बताया कि, वे सभी साधू – संत का भेष बदलकर स्वयं को धार्मिक और आध्यात्मिक व्यक्ति बताकर लोगों का विश्वास जीत लेते थे .और पैसे दुगना करने सहित धन वर्षा का झांसा देकर रुपए और कीमती आभूषण टप्पेबाजी कर फरार हो जाते थे। बीते दिनों ऐसी ही एक घटना शहर के स्टेशन के पास एक महिला को झांसा देकर आभूषणों की टप्पेबाजी की थी। आरोपी अजय जनपद मथुरा का निवासी है और नवाब नाथ गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है वहीं गौरव नाथ हरियाणा के पलवल का रहने वाला है। ये लोग देश के अलग अलग प्रदेशों में जाकर शहरों और ग्रामीण इलाकों में रेकी करते थे और भ्रमित लोगों को बेवकूफ बनाकर ठगी के साथ साथ चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। फिलहाल पुलिस अब आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है ।और अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में भी जुट गई है, जो इन आरोपियों के साथ मिलकर काम करते थे ।आरोपियों से जुड़े हर कनेक्शन पर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है, जल्द ही उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा जो लोग इन आरोपियों से किसी भी प्रकार से जुड़े हैं।
