लाडो योजना राजस्थान सरकार की बेहद कारगर योजनाओं में से एक

राजस्थान में योग दिवस बेहद खास अंदाज में मनेगा

YOGA DAY IN RAJASTHAN- दुनियाभर में भारतीय योग परंपरा को पहचान दिलाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को आयोजित होने जा रहा है, निश्चित तौर पर योग दिवस पिछले कुछ समय में भारतीय संस्कृति की पहचान को समेटे हुए दुनियाभर के हेल्थ और वेलनेस के सबसे बड़े कार्यक्रमों में शुमार हो चुका है…योग दिवस को लेकर व्यापक स्तर पर देश और विदेशों में तैयारियां की जा रही हैं…राजस्थान की बात करें तो सीएम समेत सरकार के तमाम मंत्री और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे..सीएम भजनलाल सिरोही के आबूराज में मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे..योग दिवस से पहले सीएम ने अपने निवास पर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया…सीएम के साथ महिला पुलिस एवं कालिक पेट्रोलिंग यूनिट के कार्मिक भी योगाभ्यास में शामिल हुए…इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि – योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से सकारात्मक और आत्मिक रूप से ऊर्जावान बनता है

शंकर गौरा ने पानी में किया योग

इसी कड़ी में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा ने भी अपने सहयोगियों के साथ पानी पर योग किया। उदयपुर के गोवर्धन सागर पर हुए इस अनोखे आयोजन के जरिए लोगों को योग के जरिए स्वस्थ्य जीवन का संदेश दिया गया। वहीं जोधपुर में योग का एक अनूठा स्वरूप देखने को मिलेगा, शहर के गोशाला मैदान में एक्वा योग कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगो ने स्विमिंग पूल के भीतर एक साथ योगाभ्यास किया

राजस्थान में कहां क्या कार्यक्रम 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को राजस्थान के 41 जिलों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें से- 23 जिलों में प्रभारी मंत्री कार्यक्रमों की अगुवाई करेंगे, जबकि 9 जिलों में विभिन्न बोर्ड और आयोगों के अध्यक्ष शामिल होंगे। शेष 9 जिलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजन किए जाएंगे…सीएम भजनलाल सीकर के आबूराज, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अजमेर में और उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भीलवाड़ा में योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

क्या है इस साल की योगा डे की थीम?

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग रखी गई है..है…दरअसल इस थीम का मकसद ये संदेश देना है कि योग सिर्फ युवाओं के लिए नहीं बल्कि बढ़ती उम्र में भी स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए कारगर साबित हो सकता है…

PM मोदी ने दिलाई योग को नई पहचान

2014 में पीएम मोदी ने सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में रखा था जिसे बड़े स्तर पर देशों का समर्थन मिला और इसके बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाने का प्रस्ताव पास किया गया….और 21 जून 2015 को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया…अब एक बार फिर योग दिवस के 12वें संस्करण का आयोजन होने जा रहा..राजस्थान सरकार और सरकार की तमाम एजेंसियां योग दिवस के सफल आयोजन के लिए कमर कस चुकी हैं…स्वस्थ्य जीवन शैली का ये संदेश जन जन तक पहुंचे यही एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मकसद है…

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana-अब गरीब बेटियों के भी पीले हो रहे हाथ

योगी सरकार का गरीब परिवारों को बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब मिलेंगे1 लाख रुपये

Banda crime-साधु का वेश बदलकर ठगने वालों से सावधान

पुलिस ने तीन शातिर टप्पेबाज किए गिरफ्तार, भेस बदल कर देते थे घटना को अंजाम