Salman Khan Black Buck Movie-

सलमान खान को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली तत्काल राहत, ‘काला हिरण’ फिल्म विवाद पर जुलाई में होगी अगली सुनवाई

Salman Khan Black Buck Movie:सलमान खान को बड़ा झटका, ‘द बैटल फॉर लेगेसी’ फिल्म पर रोक लगाने से दिल्ली HC का इनकार

नई दिल्ली: अभिनेता Salman Khan Black Buck Movie: द बैटल फॉर लेगेसी से जुड़े कानूनी विवाद में फिलहाल राहत नहीं मिली है। शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया और मामले की अगली सुनवाई 1 जुलाई के लिए निर्धारित कर दी।

सलमान खान ने अदालत में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि फिल्म उनकी 1998 के काला हिरण शिकार मामले और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े विवादों को बिना अनुमति के दर्शाती है। अभिनेता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी ने अदालत में कहा कि किसी व्यक्ति के जीवन और सार्वजनिक पहचान का व्यावसायिक उपयोग उसकी सहमति के बिना नहीं किया जा सकता।

याचिका में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म के मुख्य किरदार की छवि सलमान खान से मिलती-जुलती है। फिल्म के प्रचार सामग्री में अभिनेता के प्रसिद्ध फ़िरोज़ी रंग के ब्रेसलेट जैसी चीज़ों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे दर्शकों के बीच भ्रम पैदा हो सकता है। साथ ही, हथियार से जुड़े दृश्यों पर भी आपत्ति जताई गई है।

वहीं, फिल्म निर्माताओं ने अदालत में कहा कि उन्हें कानूनी दस्तावेजों की पूरी प्रति समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के विषय को लेकर उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है।

फिल्म के निर्माता Amit Jani पहले स्पष्ट कर चुके हैं कि यह फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है, बल्कि बिश्नोई समुदाय, वन्यजीव संरक्षण और उससे जुड़े सामाजिक पहलुओं पर आधारित कहानी है।

अब सभी की नजरें 1 जुलाई की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां अदालत इस मामले पर विस्तार से दोनों पक्षों की दलीलें सुनेगी।

Samuh Sakhi Protest- बलरामपुर में समूह सखी ने खोला मोर्चा

बलरामपुर में समूह सखियों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर की नारेबाजी

Rahul Gandhi Parshuram -Poster-कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन

वाराणसी में नजर आया राहुल गांधी का परशुराम अवतार,गंगा में वैदिक मंत्रों के बीच हुआ दूध से अभिषेक