अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ाए जाने वाले चंदे(Ram Mandir Donation controversy) को लेकर गंभीर बातें सामने आ रही हैं। एक तरफ SIT ने जांच शुरू की, तो दूसरी तरफ मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जांच के घेरे में ना सिर्फ नोटों की गिनती करने वाले हैं, बल्कि इसमें SBI के कार्मचारी भी शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि, अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चंदे की कथित चोरी को लेकर ना सिर्फ SIT जांच के आदेश दे दिए गए हैं,बल्कि खबर ये भी है कि 15 दिनों में SIT की रिपोर्ट आ भी सकती है…
पूरे मामले में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि, ‘’जो लोग भी पैसों की गिनती में शामिल थे, वो संदेह के घेरे में हैं’’।
वहीं गड़बड़ी की बात सामने आते ही विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हैं। कांग्रेस का सवाल है कि,’’पूरे मामले का पहले संज्ञान क्यों नहीं लिया गया। और अब हाई कोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराई जाए।‘’
वहीं शिवसेना का आरोप है कि ‘’भक्तों का पैसा चुराने से बड़ा कोई पाप नहीं हो सकता। और अब बड़ी गड़बड़ी सामने आ रही है।‘’
इस बीच राम मंदिर में चढ़ाए जाने वाले चंदे से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक
पैसों की गिनती के बाद 2 ताले का नियम है।एक ताला ट्रस्ट का रहता है, दूसरा ताला बैंक का लगता है। अब निर्देशों का कितना पालन किया गया ये जांच का विषय है।

इधर मामला सामने आने के बाद अध्योया पहुंचे सीएम योगी ने राम मंदिर चंदा चोरी विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है।सीएम योगी ने कहा कि, ‘’जो कांग्रेस कभी राम को नकारती थी,वहीं आज मंदिर के नाम पर मचल रही है’’।उन्होंने कहा कि,’’इनका दोगला चरित्र देखिये कि,कांग्रेस ने कोर्ट में शपथ पत्र दिया कि,राम हैं ही नहीं।हिंदुओं के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया।प्रभु राम का अस्तित्व मानने से ही इनकार कर दिया।
सीएम योगी ने कहा कि,कांग्रेस ने पूरी कोशिश की,कि,अयोध्या में भगवान राम का मंदिर न बन पाए।लेकिन अब जब राम मंदिर बनकर तैयार है,और यहां भक्तों का तांता लगा हुआ है,तो ये सभी अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि, अयोध्या को बदनाम करने की कोई भी साजिश कामयाब नहीं होने देंगे।‘’
सीएम योगी ने पूरे मामले को लेकर समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा कि,’’जिस सपा ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई,वो आज अयोध्या को बदनाम कर रही है’’।सीएम योगी ने कहा कि,’’सरकार ने SIT का गठन किया है।अगर किसी के पास कोई सबूत या दस्तावेज है,तो उसे वो एसआईटी को सौंप दे,जिससे जांच में सहायता हो सके।उन्होंने कहा कि,पूरे मामले में बहुत जल्द सारी तस्वीर साफ हो जाएगी’’।तब तक रामभक्तों से अपील है कि,’’मेरी राम भक्तों से अपील है कि, वो जांच पूरी होने तक कोई बयानबाजी न करें।‘’
