Brij Bhushan Death Threat- बृजभूषण शरण और प्रतीक भूषण को धमकी
गोंडा । कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके बेट विधायक प्रतीक भूषण को जान से मारने की धमकी मिली है। इस बात की पुष्टि खुद विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने की है।इस धमकी भरे फोन कॉल के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।इधर पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतीक को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
बताया जा रहा है कि,विधायक प्रतीक भूषण सिंह के फोन पर किसी गुमनाम शख्स ने फोन कर उन्हें और बृजभूषण सिंह को जान से मारने की धमकी दी। विधायक प्रतीक भूषण ने बताया कि, फोन करने वाले शख्स ने कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा कि,’’तुम्हे और तुम्हारे पिता को मारने का इंतजाम हो चुका है,अपने पिता और खुद को बचा सकते हो,तो बचा लो।‘’इस फोन कॉल के बाद पुलिस विधायक प्रतीक भूषण और उनके पिता पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में आ गई है।
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत
इधर धमकी भरा फोन कॉल आने के बाद विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह पुलिस को लिखित तहरीर दी है,और धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
राजस्थान के अलवर से आया था फोन
शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि, धमकी भरा कॉल राजस्थान के अलवर से आया था,और जिस नंबर से फोन आया वो संदीप शर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड है। हालांकि पुलिस अभी इस खबर पर मुहर नहीं लगा रही है।और सभी एंगल से जांच कर पूरी कॉल डिटेल खंगालने की बात कह रही है।
धमकी देने की मंशा जानने में जुटी पुलिस
पूरे मामले पर पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि,कॉल की सत्यता,आरोपी की पहचान और धमकी देने के पीछे की मंशा की जांच की जा रही है। तकनीकी सबूतों के आधार पर कॉल डिटेल निकाली जा रही है,और जिस नंबर से कॉल आई उसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।पुलिस का कहना है कि,इस बात की जांच की जा रही है कि, एक गंभीर साजिश है,या जानबूझकर की गई कोई शरारत।
संवाददाता
राहुल कुमार,बलरामपुर
