नई दिल्ली : Loksabha After Delimitation केंद्र सरकार महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने की दिशा में परिसीमन बिल को संसद के विशेष सत्र में रखने जा रही है. संविधान संशोधन विधेयक 2026 में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी का प्रावधान किया गया है. साथ ही राज्यों के बीच लोकसभा सीटों के मौजूदा अनुपात को 2051 तक सुरक्षित रखने का प्रस्ताव है.
बता दें कि, संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू हो रहा है. सरकार इस दौरान विधेयक को पारित कराने की तैयारी में है.
राज्यवार लोकसभा की सीटें इस तरह होंगी
इस बीच केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रस्तावित परिसीमन व्यवस्था को भारत के संसदीय परिदृश्य को नया आकार देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने राज्यों के हिसाब से लोकसभा सीटों में प्रस्तावित बढ़ोतरी के आंकड़े भी शेयर किए साथ ही उन्होंने एक मैप भी शेयर किया जिसमें राज्यवार कितनी सीटें बढ़ेंगी ये आंकड़े भी दिए गए हैं.
The proposed delimitation framework marks a significant step towards reshaping India’s parliamentary landscape.
#DelimitationBill
#WomenReservation https://t.co/D5Uc2Umqbf— Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) November 28, 2026
उन्होंने कहा कि लोकसभा की सीटें मौजूदा 543 से 50 प्रतिशत बढ़कर 816 हो जाएंगी और हर राज्य व केंद्रशासित प्रदेश को संसदीय प्रतिनिधित्व में विस्तार मिलेगा. लोकसभा की अधिकतम क्षमता को बढ़ाकर 850 तक करने का प्रावधान है, लेकिन व्यावहारिक रूप से सीटें लगभग 816 रहने की संभावना है.
सीटों की सीमा निर्धारण 2011 की जनगणना के आधार पर होगा
सीटों की सीमा निर्धारण 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा. विधेयक महिलाओं के आरक्षण को परिसीमन से जोड़ता है, ताकि 2029 के चुनावों से पहले इसे लागू किया जा सके. इस व्यवस्था में उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा फायदा होगा. यूपी की लोकसभा सीटें 80 से बढ़कर 120 हो सकती हैं. महाराष्ट्र की सीटें 48 से बढ़कर 72, पश्चिम बंगाल की 42 से बढ़कर 63 और बिहार की 40 से बढ़कर 60 हो जाएंगी. तमिलनाडु की सीटें भी 39 से बढ़कर 59 होने का प्रस्ताव है. मेघवाल ने अपने पोस्ट के साथ एक मैप भी शेयर किया, जिसमें राज्यवार मौजूदा और प्रस्तावित सीटों का विवरण दिया गया है.
विधानसभा सीटों में भी 50 फीसदी बढ़ोतरी
सिर्फ लोकसभा ही नहीं, राज्यों की विधानसभाओं में भी सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है. इसके लिए विधानसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने की तैयारी है. इससे उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों को विशेष रूप से फायदा होगा. यूपी विधानसभा में फिलहाल 403 सीटें हैं. 50 फीसदी बढ़ोतरी के बाद यह संख्या 600 से अधिक हो सकती है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Loksabha After Delimitation: परिसीमन के बाद ऐसी दिखेगी लोकसभा, राज्यवार सीटों में होगा ये बदलाव, देखें पूरा मैप”