Uttarakhand accident Paui Garhwal

Accident in Uttarakhand : उत्तराखंड में दुखद हादसा, अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल

एजेंसी : Accident in Uttarakhand उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां रिखणीखाल इलाके में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, और पांच घायल हो गए. जानकारी मिले ही प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को घायलों को एयरलिफ्ट करके बेहतर चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने ‘X’ पर लिखा, “पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल, कलवाड़ी में एक भीषण सड़क हादसे की अत्यंत दुखद खबर मिली है.” उन्होंने कहा, “इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.”

राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “मैंने जिला प्रशासन को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने, राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि घायलों को उचित इलाज मिले. मैंने यह भी निर्देश दिया है कि गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करके बेहतर चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया जाए.” CM धामी ने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की.

PM मोदी ने मुआवजे का किया एलान

पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है. एक्स पर एक पोस्ट में पीएमओ ने कहा, “उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की खबर से बहुत दुख हुआ है. जिन लोगों ने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.”

यह भी पढ़ें

CM Yogi Adityanath on Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील, ‘यूपी के सभी सांसद बिल का समर्थन करें’

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Accident in Uttarakhand : उत्तराखंड में दुखद हादसा, अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *