एंटरटेंमेन्ट डेस्क : Shahrukh Khan Film ‘King‘ बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का गाना डैडी कूल सोशल मीडिया पर छा गया है. करीना कपूर के साथ फिल्माए गये इस गाने में दोनों के केमिस्ट्री की लोग तारीफ कर रहे हैं. 2011 में आई फिल्म रा.वन के बाद किसी गाने में इन दोनों की जोड़ी नजर आई है. गाना रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा है. कई यूजर्स ने फिल्म के पहले गाने ‘तू मिल जाए’ से इसकी तुलना करते हुए कहा है कि यह नया गाना भी जल्द ही उनकी प्लेलिस्ट का पसंदीदा बन सकता है.
डैडी कूल बना रहा है लोगों को दीवाना
गाने को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, ‘बेबो के साथ वापसी… गाना ओल्ड स्कूल है, लेकिन फिर भी कूल है!’ रिलीज़ होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी, जहां कई यूजर्स ने इसे ‘बैंगर’ कहा तो वहीं एक ने लिखा, ‘आप और करीना बहुत हॉट लग रहे हैं.’ अन्य लोगों ने स्क्रीन पर इन दोनों सितारों को फिर से एक साथ देखकर खुशी जताई. एक और फैन ने करीना और शाहरुख की जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा, ‘चम्मक छलो’ और ‘क्रिमिनल’ जैसे शानदार गानों के बाद यह ओरिजिनल सुपर जोड़ी ‘डैडी कूल’ के साथ वापस आ गई है.’
Back with Bebo…
song Old School…
but still Cool!Daddy Cool (King Version) song out now.
#King in cinemas 24.12.26
https://t.co/SKpP32W3DG
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 27, 2026
दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की तारीफ करते हुए एक फैन ने ट्वीट किया, ‘शाहरुख और करीना की केमिस्ट्री अभी से सबका ध्यान खींच रही है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘शाहरुख और करीना को फिर से एक साथ देखना एक अलग ही एहसास है, दोनों का स्वैग एकदम मजेदार है.’
‘किंग’ का गाना ‘डैडी कूल’ रिलीज
‘डैडी कूल’ शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का एक जोशीला हिंग्लिश डांस नंबर है. इसमें शाहरुख के साथ करीना भी नजर आएंगी. सचिन-जिगर द्वारा कंपोज किए गए इस गाने में दोनों कलाकार एक खास म्यूजिकल सीक्वेंस के लिए साथ आए हैं, जो कई सालों बाद उनके दोबारा मिलने को दिखाता है. यह गाना ‘बोनी एम’ के 1976 के मशहूर गाने ‘डैडी कूल’ से भी जुड़ा है, जो पुरानी यादें ताजा कर देता है. इसके पहले ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज हुआ था, जिसमें शाहरुख और दीपिका की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी.
‘किंग’ कब होगी रिलीज
शाहरुख खान की मोस्ट अवेडेट एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को यानी क्रिसमस की एक रात पहले दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. शाहरुख ने साफ कर दिया है कि अन्य बड़ी फिल्मों से टक्कर होने के बावजूद इस रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और अभय वर्मा जैसे कई कलाकार शामिल हैं.
यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि ‘द आर्चीज’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के बाद सुहाना खान और शाहरुख खान पहली बार किसी थियेट्रिकल फिल्म में एक साथ नजर आएंगे.
