NCP SP on Delimitation

Delimitation Bill in Parliament: एनसीपी शरद पवार गुट से खफा हुई कांग्रेस, सरकार के परिसीमन विधेयक पर समर्थन देने से बढ़ा टकराव

न्यूज डेस्क : Delimitation Bill in Parliament राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के परिसीमन विधेयक को समर्थन के एलान के बाद कांग्रेस नाराज हो गई है. महाराष्ट्र की राजनीति में मतभेद भी खुलकर सामने आ गये हैं. महाराष्ट्र कांग्रेस ने एनसीपी को याद दिलाया है कि, शरद पवार को राज्यसभा भेजने के लिए अपनी सीट पर दावा छोड़ दिया था, और अब केंद्र की मोदी सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को समर्थन देने की बात कही है.

सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट

बता दें कि, महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर NCP-SP के फैसले पर नाराजगी जताई. कांग्रेस ने पोस्ट में बताया कि मार्च 2026 में महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने थे. उस समय शरद पवार की पार्टी के पास विधानसभा में सिर्फ 10 विधायक थे, जबकि राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 36 वोटों की जरूरत थी.

कांग्रेस ने दिया था समर्थन

कांग्रेस के पास 16 विधायक थे, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना के पास 20 विधायक थे. कांग्रेस ने दावा किया कि सुप्रिया सुले ने अपने पिता शरद पवार की उम्मीदवारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से समर्थन मांगा था. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने बिना किसी हिचकिचाहट के समर्थन देने पर सहमति जताई.

इसके बाद कांग्रेस ने राज्यसभा सीट पर अपना दावा छोड़ दिया. शिवसेना (UBT) ने भी शरद पवार का समर्थन किया और MVA ने सर्वसम्मति से उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया. कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाया कि जिस शरद पवार और उनकी पार्टी के लिए उसने अपनी सीट छोड़ी, वही अब परिसीमन के मुद्दे पर बीजेपी सरकार का समर्थन करने जा रहे हैं.

परिसीमन संवैधानिक जरूरत

विवाद की शुरुआत NCP-SP नेता जितेंद्र आव्हाड के बयान से हुई. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि शरद पवार के साथ चर्चा के बाद पार्टी ने प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का समर्थन करने का फैसला किया है.

आव्हाड के मुताबिक, परिसीमन एक संवैधानिक आवश्यकता है और पार्टी इस प्रक्रिया का समर्थन करेगी. उन्होंने साफ किया कि चर्चा का विषय पार्टी की राजनीतिक स्थिति नहीं, बल्कि परिसीमन का संवैधानिक पहलू था.

यह भी पढ़ें

Ramayan on Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का ताबड़तोड़ कलेक्शन जारी, 2026 की दूसरी बड़ी कमाई वाली फिल्म बनीं

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Delimitation Bill in Parliament: एनसीपी शरद पवार गुट से खफा हुई कांग्रेस, सरकार के परिसीमन विधेयक पर समर्थन देने से बढ़ा टकराव”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *