नई दिल्ली : Cabinet Meeting on Delimitation प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लिया गया. इस बैठक में सभी राज्यों की लोकसभा सीटों में 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी करने को प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. सीटों की ये संशोधित सीमा साल 2050 तक लागू रहेगी.
मोदी सरकार ने ये बड़ा फैसला 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले लिया गया है, जिसके दौरान सरकार द्वारा डिलिमिटेशन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक में बदलावों को पेश किए जाने की उम्मीद है.
दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को दूर करने की कोशिश
लोकसभा सीटों में प्रस्तावित इस बढ़ोतरी को परिसीमन के कारण दक्षिण भारत के राज्यों के प्रतिनिधित्व पर पड़ने वाले असर को लेकर उठ रही चिंताओं को दूर करने के सरकारी प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.
इससे पहले आई खबरों में भी यह संकेत दिया गया था कि सरकार 1971 की जनगणना के आधार पर राज्यों की मौजूदा अंतर-राज्यीय हिस्सेदारी को बरकरार रखते हुए सभी राज्यों में सीटों को 50 प्रतिशत बढ़ाने के फॉर्मूले पर विचार कर रही है.
महिला आरक्षण विधेयक में संशोधन की तैयारी
सरकार उस पिछले कानून में संशोधन करने पर विचार कर रही है, जिसका उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना है. ये प्रस्तावित बदलाव अप्रैल में लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 के पारित न हो पाने के बाद लाए जा रहे हैं.
पिछले विधेयक में महिला आरक्षण को लागू करने की प्रक्रिया को परिसीमन से जोड़ा गया था और लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 करने का प्रस्ताव रखा गया था.
यह भी पढ़ें

One thought on “Cabinet Meeting on Delimitation: कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, लोकसभा में 50 फीसदी सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी”