एजेंसी : Sanjay Raut on Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं. सियासी दलों के नेताओं के हर बयानों का कोई न कोई मतलब निकाला जा रहा है. इस बीच इंडिया गठबंधन की सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने हैरान करने वाला बयान दिया है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है. यही नहीं राउत ने कहा कि, वे योगी जी से बहुत प्यार करते हैं.
योगी काबिल आदमी हैं-संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत से पूछा गया कि, योगी आदित्यनाथ ने खुद को ही सीएम पद का उम्मीदवार बताया है, बीजेपी में ऐसा कभी नहीं हुआ था? इस पर संजय राउत ने कहा- “अगर योगी जी ने खुद को डिक्लेयर किया है तो ये काबिले तारीफ है. काबिल आदमी हैं. हम भी योगी जी को बहुत प्यार करते हैं. योगी जी हिंदुत्व का एक ऐसा चेहरा हैं जो सबसे ऊपर हैं, और अगर योगी नहीं तो यूपी नहीं.”
योगी जी को ज्यादातर विधायक समर्थन देंगे- संजय राउत
सांसद संजय राउत ने आगे कहा- “योगी जी ही रहेंगे न यूपी में, तो योगी जी ने अगर खुद को कहा है कि मैं मुख्यमंत्री हूं, तो योगी जी को पूरा विश्वास है कि यूपी में उनका बहुमत आएगा और बहुमत में योगी जी को समर्थन देने वाले विधायक ज्यादा से ज्यादा रहेंगे. क्योंकि विधायक दल का नेता मुख्यमंत्री चुना जाता है. योगी जी को पूरा विश्वास है कि पूरे जो विधायक आएंगे वो उनका समर्थन करेंगे.” रिपोर्टर ने पूछा- कुछ लोगों के नाराज होने की खबरें आ रही हैं. इस पर संजय राउत ने कहा- सभी पार्टी में ऐसा होता है.”
एनसीपी (शरद पवार) ने भी अपनाया अलग रुख
आपको बता दें कि, दूसरी ओर INDIA अलायंस के एक अन्य सहयोगी दल शरद पवार की NCP (SP) ने भी गठबंधन से अलग रुख अपनाया है और संसद में परिसीमन बिल को समर्थन देने के संकेत दिए हैं. सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, “पहले बिल पेश होने दीजिए. हमें पूरा बिल देखने दीजिए. जब बिल हमारे हाथ में होगा, तब हम उस पर चर्चा कर सकते हैं. हो सकता है कि यह एक अच्छा बिल हो.”
यह भी पढ़ें

One thought on “Sanjay Raut on Yogi Adityanath: योगी के मुरीद हुए संजय राउत, कहा-“वे योगी जी से प्यार करते हैं, योगी नहीं तो यूपी नहीं””