Kharge in Lucknow rally

Congress Rally in Lucknow: लखनऊ की संविधान बचाओ रैली में न पहुंचने वाले पार्टी प्रवक्ताओं पर सख्ती, कांग्रेस ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा

लखनऊ : लखनऊ में आयोजित कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ रैली में पार्टी के प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की गैरमौजूदगी पर कांग्रेस सख्त एक्शन लेने के मूड में है. बता दें कि, 26 नवंबर को संविधान दिवस पर रैली में न पहुंचने पर पार्टी ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है. इस मार्च में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे थे. पार्टी ने सभी प्रवक्ताओं से लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिया है. प्रदेश संगठन का कहना है कि, पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में मौजूद रहना और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जवाबदेह होना अनिवार्य है.

अनुपस्थित रहने वालों से तत्काल मांगा गया स्पष्टीकरण

यूपी कांग्रेस की ओर से जारी सूचना में सभी प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को संबोधित किया गया है. इसमें कहा गया है कि 26 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आगमन पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम और संविधान बचाओ मार्च आयोजित किया गया था. इन कार्यक्रमों में कई प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की अनुपस्थिति को पार्टी ने गंभीर मामला बताया है. सूचना में साफ कहा गया है कि जो साथी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, वे अपनी अनुपस्थिति की वजह बताते हुए लिखित जवाब तत्काल जमा करें. पार्टी ने इस निर्देश को गंभीरता से लेने को कहा है.

खरगे ने साधा था बीजेपी और आरएसएस पर निशाना

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को लखनऊ में संविधान रक्षा सम्मेलन यात्रा को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी कि RSS और भारतीय जनता पार्टी पर संविधान का विरोध करने और पिछले 12 वर्षों से इसे कमजोर करने का आरोप लगाया था.

उन्होंने कहा था कि देश में इस समय दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है. एक विचारधारा संविधान के साथ खड़ी है, जिसका प्रतिनिधित्व कांग्रेस करती है. वहीं दूसरी विचारधारा हमेशा संविधान के विरोध में रही है, जिसका प्रतिनिधित्व बीजेपी और RSS करते हैं.

यह भी पढ़ें

DMK Support Delimitation Bill: डीएमके के रुख बदलने से इंडिया गठबंधन को लग सकता है बड़ा झटका, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर पीएम मोदी का प्लान तैयार है!  

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Congress Rally in Lucknow: लखनऊ की संविधान बचाओ रैली में न पहुंचने वाले पार्टी प्रवक्ताओं पर सख्ती, कांग्रेस ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *