एजेंसी : DMK Support Delimitation Bill केंद्र की मोदी सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने का एलान कर दिया है. इस बीच महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को पारित कराने की चर्चा भी जोर पकड़ चुकी है. वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन को झटका लग सकता है. डीएमके इस बिल का समर्थन कर सकती है. सूत्रों की मुताबिक तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके ने इस समर्थन के लिए शर्त भी लगाई है. पार्टी के सूत्रों का कहना है कि, विधेयक में लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोत्तरी का प्रावधान भी जोड़ा जाए.
पहले विरोध में थी डीएमके
बता दें कि, डीएमके कुछ महीने पहले तक परिसीमन के विरोध में थी. पार्टी ने इसके खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव भी पारित कराया था. इतना ही नहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान डीएमके नेताओं और समर्थकों ने काले कपड़े पहनकर परिसीमन के खिलाफ प्रदर्शन किया था. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर 10 महीने में ऐसा क्या हुआ कि पार्टी के रुख में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं?
कांग्रेस सांसद के दावे से बढ़ी सियासी हलचल
परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने बताया कि बुधवार को हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक के दौरान उनकी डीएमके के कुछ सांसदों से बातचीत हुई थी. इस दौरान जब उन्होंने परिसीमन बिल पर पार्टी का रुख जानना चाहा तो सांसदों ने कहा कि कुछ शर्तों के साथ डीएमके सरकार का समर्थन कर सकती है.
मनोज कुमार ने कहा, डीएमके हैरान कर सकती है
मनोज कुमार ने बताया कि, उन्हें उन शर्तों की सटीक जानकारी याद नहीं है. उन्होंने इसे अपने लिए हैरान करने वाला बताया क्योंकि उन्हें लगता था कि डीएमके किसी भी स्थिति में इस विधेयक का समर्थन नहीं करेगी. उनके मुताबिक, पार्टी का अंतिम फैसला उसके शीर्ष नेतृत्व को लेना है और इसके लिए 30 नवंबर तक इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें

One thought on “DMK Support Delimitation Bill: डीएमके के रुख बदलने से इंडिया गठबंधन को लग सकता है बड़ा झटका, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर पीएम मोदी का प्लान तैयार है!”