एजेंसी : US Officer To Bangladesh बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के अपने देश लौटने के एलान के बाद बांग्लादेश में बलचल तेज होने के साथ अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भी बयान सामने आ रहे हैं. अमेरिका के रक्षा विभाग के पूर्व अधिकारी माइलक रुबिन ने इस मामले पर बांग्लादेश सरकार को आगाह किया.
रुबिन ने कहा है कि, अगर शेख हसीना को किसी तरह का नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए पूरी तरह बांग्लादेश की सरकार जिम्मेदार होगी. उन्होंने भारत से भी बांग्लादेश के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करने और अपने रुख पर मजबूती से कायम रहने की अपील की है.
रुबिन ने एक कार्यक्रम के दौरान दी सख्त चेतावनी
न्यूयॉर्क में ‘बांग्लादेश का भविष्य’ विषय पर आयोजित एक सेमिनार में रुबिन ने कहा कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान और अन्य अधिकारियों को पहले ही स्पष्ट कर देना चाहिए कि अगर शेख हसीना के सिर का एक बाल भी बांका हुआ तो इसके लिए सिर्फ वे ही जिम्मेदार होंगे. उन्होंने अमेरिका के राजदूत और दूसरे देशों के राजनयिकों से भी यही संदेश बांग्लादेश सरकार तक पहुंचाने को कहा. इस कार्यक्रम में शेख हसीना मुख्य अतिथि थीं. हालांकि, भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने इसमें ऑनलाइन हिस्सा लिया.
16 को वतन वापसी का एलान, गिरफ्तारी का खतरा
बता दें कि, शेख हसीना ने इसी सप्ताह 16 दिसंबर को बांग्लादेश के विजय दिवस के मौके पर स्वदेश लौटने की घोषणा की थी. वह 2024 में छात्र आंदोलन के बाद देश छोड़कर भारत आ गई थीं और तब से यहीं रह रही हैं.
उनकी वापसी की घोषणा ऐसे समय हुई है, जब बांग्लादेश में हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है. प्रतिबंधित अवामी लीग के कार्यकर्ता बीएनपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार हसीना की वापसी में बाधाएं खड़ी कर रही है.
यह भी पढ़ें

One thought on “US Officer To Bangladesh: पूर्व अमेरिकी अधिकारी की बांग्लादेश को चेतावनी, कहा-“अगर शेख हसीना को कुछ हुआ तो रहमान सरकार जिम्मेदार होगी””