Bareilly Mayor Meeting-बरेली के 219 नालों की सफाई का कार्य तेज

बरेली में मॉनसून से पहले नींद से जागा नगर निगम,युद्ध स्तर पर नालों की सफाई की कही बात

Bareilly मॉनसून की दस्तक देने से पहले बरेली शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है।इसके तहत नगर निगम ने नाला सफाई अभियान को तेज कर दिया है।बुधवार, दिनांक 17 जून को नगर निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मेयर डॉ.उमेश गौतम( Bareilly Mayor)ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के साथ ही सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ नाला सफाई के कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। समीक्षा बैठक में मेयर ने सभी जोनों के जूनियर इंजीनियरों और सफाई निरीक्षकों से नाला सफाई को लेकर किये गए कार्यों की रिपोर्ट मांगी,और जिन-जिन जोनों में नाले की सफाई नहीं हुई है,उसे लेकर नाराजगी भी जताई।

Bareilly Mayor की दो टूक- अब फील्ड पर परखी जाएगी सच्चाई

समीक्षा बैठक के दौरान मेयर ने कहा कि,’’अब केवल कागजों पर नालों की सफाई का काम देखने से बात नहीं बनेगी। अगले हफ्ते से वो खुद हर जोन में जाकर मॉनसून को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लेंगे’’।मेयर ने चेतावनी देते कहा कि,’’अगर कहीं किसी भी नाले की सफाई अधूरी पाई गई या मानकों के विपरित मिली,तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी’’।

दो विभागों पर है 219 नालों की सफाई का जिम्मा

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि,शहर के 219 नालों की सफाई और देखरेख का जिम्मा स्वास्थ्य और निर्माण विभाग को सौंपा गया है।स्वास्थ्य विभाग जहां 187 नालों की सफाई कर रहा है,वहीं निर्माण विभाग के ऊपर 32 नालों की सफाई और निगरानी का जिम्मा है।नालों के सफाई की नियमित मॉनीटरिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग के 8 सफाई निरीक्षकों और निर्माण विभाग के 5 जूनियर इंजीनियर की तैनाती की गई है।

युद्ध स्तर पर चल रहा है सफाई का काम

निगम के अधिकारियों के मुताबिक 50 प्रतिशत नालों की सफाई का काम पूरा हो चुका है।और बचे हुए नालों में गाद निकासी,अवरोध हटाने,तली झाड़ की सफाई का काम तेजी से कराया जा रहा है।अधिकारियों ने बताया कि निगम का टारगेट है कि, बारिश शुरू होने से पहले जल निकासी की पूरी व्यवस्था ठीक कर ली जाए,जिससे शहर के लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

आलाधिकारियों के साथ जमीनी हकीकत देखेंगे Bareilly Mayor

मेयर ने कहा कि”,अगले सप्ताह अपर नगर आयुक्त,मुख्य अभियंता,और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वो खुद निरीक्षण करने जाएंगे।और जहां भी कमी दिखेगी,वहां जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी”।महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि‘’बरसात के वक्त किसी भी इलाके से जलभराव की शिकायत नहीं आनी चाहिए’’। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश भी दिया होगा’’।

नालों में अब कूड़ा फेंका तो खैर नहीं-Bareilly Mayor

बैठक में नालों के बार-बार चोक होने को लेकर भी चर्चा हुई।जिसके बाद मेयर ने निर्देश दिया कि,नालों में कूड़ा,प्लास्टिक डालने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए।मेयर ने ऐसे लोगों का चालान काटने और बार-बार ऐसा काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही।उन्होंने कहा कि,नालों की सफाई कराने के बाद उन्हें गंदा कर देना कहीं से सही नहीं है,और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संवाददाता

अंशु कुमार माथुर,बरेली

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Illegal mining

बांदा में जनता के विरोध के बीच बहादुरपुर खदान में लिफ्टर मशीन से हो रहा अवैध खनन

"Who am I?"

मैं कौन हूँ? — वेदांत की दृष्टि से जीवन, जन्म और मृत्यु का रहस्य