Subrat Pathak Statement-मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कन्नौज में प्रदर्शनी का आयोजन,
सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगी प्रदर्शनी
Subrat Pathak Statement-कन्नौज। मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर कन्नौज में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए हैं।जिसमें आम जनता को सरकारी योजनाओं के जानकारी दी जा रही है,साथ ही उन्हें इन योजनाओं से मिलने वाले लाभ भी पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
बीजेपी के पूर्व सांसद ने किया उद्घाटन
प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे।
सुब्रत पाठक ने बताई बीजेपी सरकार की उपलब्धियां
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने केंद्र सरकार के 12 साल की उपलब्धियों का पूरा लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि,”पीएम मोदी की अगुवाई में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। चाहे बाते महिला सशक्तिकरण की हो या किसान हित की या फिर डिजिटल इंडिया की। हर तरफ कल्याणकारी योजनाओं से चहुमुखी विकास हो रहा है। जिसका लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है”।
हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दावा
सुब्रत पाठक ने कहा कि, ”बीजेपी सरकार का मकसद समाज के आखिरी पायदान तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उनके मुताबिक सरकार की इस प्रदर्शनी का लक्ष्य भी आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ से जोड़ना है, जिससे अधिक से अधिक योग्य लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें”।
राम मंदिर चोरी प्रकरण पर सुब्रत पाठक का पलटवार
विपक्ष के लगातार राम मंदिर चोरी प्रकरण को लेकर खड़े किये जा रहे सवाल पर सुब्रत पाठक ने कहा कि,”जिस टिन्नू यादव का नाम पूरे मामले में सामने आ रहा है।उसका पहले से समाजवादी पार्टी के साथ रिश्ता रहा है।पूर्व सांसद ने कहा कि,जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ेगी,कई और नए तथ्य सामने आएंगे।हो सकता है कि,आने वाले वक्त में इस मामले में कई बड़े नामों का खुलासा हो जाए”।
अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार
अखिलेश यादव के साधु-संतों को परेशान किए जाने वाले बयान पर सुब्रत पाठक ने कहा कि,”जब तक मामले में किसी के नाम का खुलासा नहीं हुआ था,तब तक कई तरह की बाते विपक्ष के द्वारा की जा रही थी।लेकिन जैसे ही पूरे मामले में टिन्नू यादव का नाम सामने आया,विपक्ष अब साधु-संतों को परेशान करने का मुद्दा उठाने लगा है”।
SIT जांच पर विपक्ष के सवाल उठाने पर निशाना
समाजवादी पार्टी के SIT जांच को लेकर सवाल खड़ा करने पर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि,”किसी भी जांच एजेंसी पर बिना ठोस सबूत के सवाल उठाना गलत है। उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान को मानते हैं, और लोकतंत्र पर भरोसा रखते हैं,उन्हें जांच प्रक्रिया और कानून व्यवस्था पर भी भरोसा रखना चाहिए”।
संवाददाता
हिमांशु तिवारी,कन्नौज
