CONGRESS PROTEST ON HIKE BIJLI BILL

CONGRESS PROTEST ON HIKE BIJLI RATE: रायपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े बिजली दर का विरोध

छत्तीसगढ़ में बढ़े बिजली दर को लेकर कांग्रेस ने रायपुर में खोला मोर्चा, बीजेपी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी…

CONGRESS PROTEST ON HIKE BIJLI RATE: छत्तीसगढ़ में बढ़े बिजली दर को लेकर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर आम जनता की जेब पर बोझ डालने का आरोप लगाया है. इसी को लेकर कांग्रेस ने रायपुर में विरोध प्रदर्शन भी किया.

विपक्ष ने लगाए सरकार पर आरोप

CONGRESS PROTEST: रायपुर में कांग्रेस ने बढ़े बिजली दर के खिलाफ हल्लाबोल दिया. सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिस का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.  जबकि बीजेपी का कहना है कि बिजली दरों में हुई वृद्धि नियामक प्रक्रिया का हिस्सा है और उपभोक्ताओं के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है.  पार्टी कांग्रेस को उसके कार्यकाल की याद दिला रही है. छत्तीसगढ़ में बिजली के बढ़े हुए बिल अब राजनीतिक मुद्दा बनते जा रहे हैं. कांग्रेस ने बिजली दरों में बढ़ोतरी और बढ़े हुए बिलों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बिजली ऑफिस का कांग्रेस ने घेराव कर विरोध जताया. विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल हुए.  पार्टी का आरोप है कि महंगाई से पहले ही परेशान जनता पर सरकार ने अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव के दौरान जनता को राहत देने के वादे किए गए थे. लेकिन अब बिजली बिलों में वृद्धि से आम उपभोक्ता, किसान और छोटे कारोबारी प्रभावित हो रहे हैं. पं. बंगाल समेत चार राज्यों में चुनाव को देखते हुए बीजेपी सरकार ने कुछ समय तक बिजली का बिल नहीं बढ़ाया…लेकिन चुनाव खत्म होते ही सरकार एक के बाद एक महंगाई बम फोड़ रही है. कांग्रेस ने सरकार से बढ़ी हुई दरों को वापस लेने और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की है.

विपक्ष के आरोप पर सरकार की सफाई

PROTEST ON HIKE BIJLI RATE: वहीं कांग्रेस के हमलों के बीच बीजेपी सरकार ने भी अपनी सफाई दी है. सरकार का कहना है कि बिजली दरों का निर्धारण नियामक आयोग की प्रक्रिया के तहत किया जाता है और ये फैसला विभिन्न तकनीकी व वित्तीय पहलुओं को ध्यान में रखकर लिया गया है. बीजेपी इस मुद्दे पर कांग्रेस को उसके कार्यकाल की याद दिला रही है.

कांग्रेस-बीजेपी में वार-पलटवार

बिजली बिलों को लेकर शुरू हुई यह सियासी जंग आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है. एक तरफ कांग्रेस विधानसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाने की कोशिश में लगी है, ताकि इसे जनता से जुड़ा बड़ा मुद्दा बनाकर सरकार को घेरा जा सके , तो वहीं दूसरी और सत्ताधारी पार्टी विपक्ष के वार की धार को कुंद करने के लिए लगातार जवाबी हमले कर रही है.

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

FIFAWORLDCUP2026:मेसी की मेसमराइजिंग हैट्रिक अर्जेंटीना का धांसू आगाज

Subrat Pathak statement-मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर कन्नौज में प्रदर्शनी

बीजेपी नेता सुब्रत पाठक का सपा पर बड़ा हमला, बोले,”जल्द खुलेगी पूरी कलई!”…