Baraut Double Murder-बड़ौत में टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Baraut Double Murder- पिता-पुत्र की हत्या में शामिल आरोपी इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

Baraut Double Murder-बागपत के बड़ौत में टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी इनामी बदमाश भीमसैन को एनकाउंटर में घायल कर दिया है..जबकि दूसरे आरोपी सुनील ऊर्फ जानी को हरियाणा के भिवानी से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर शाम बदमाशों से हुई मुठभेड़ में भीमसैन के दोनों पैरों में गोली लगी,जिससे वो घायल हो गया। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पूरी वारदात 9 जून की है..बता दें कि, बड़ौत बस अड्डा चौकी के पास टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी…जिससे दोनों की मौत हो गई थी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना से नाराज व्यापारियों ने दुकानें बंद कर अपना विरोध दर्ज कराया था,और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की थी।

दस साल पुरानी रंजिश में ली जान

पुलिस ने बताया कि,हत्या की वजह दस साल पुरानी रंजिश थी।जिसकी साजिश लुहारी गांव के हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने रची थी।वरुण ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल को निशाना बनाया था।हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे मुख्य आरोपी वरुण को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया था,और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद गोली मार दी थी। जिससे वरुण की मौत हो गई थी।वरुण को छोड़ उसके दो साथी फरार हो गए थे,जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी।

CCTV ने आरोपियों तक पहुंचाया

हत्या के आरोपियों को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सबसे बड़ी मददगार साबित हुई। जांच के दौरान जब पुलिस ने वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगाला,तो पाया कि,भीमसैन अपने साथियों को भगाने के लिए बाइक लेकर खड़ा था।भीमसैन की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया,जिससे कि,जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी हो सके।

इधर पुलिस लगातार भीमसैन और उसके साथी की तलाश में जुटी थी। आखिरकार 16 जून मंगलवार की शाम,पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि,आरोपी भीमसैन लुहारी गांव की तरफ आने वाला है। सूचना मिलने की देर थी,पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर भीमसैन को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया।

ऐसे पकड़ा गया डबल मर्डर का आरोपी

एसपी बागपत सूरज कुमार राय के मुताबिक,पुलिस ने जब भीमसैन को रोका,तो रुकने के बजाए वो भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की।जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में भीमसैन के दोनों पैरों में गोली लग गई,जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस को मौके से हत्या में इस्तेमाल तमंचा,कारतूस और बाइक भी मिली है। फिलहाल घायल भीमसैन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भीमसैन का साथी भी सलाखों के पीछे

एसपी ने बताया कि, हत्या में शामिल दूसरे आरोपी सुनील ऊर्फ जानी को भी हरियाणा के भिवानी से हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बागपत पुलिस अब उसे बी-वारंट के जरिये अपनी कस्टडी में लेने की तैयारी कर रही है।जिससे कि, डबल मर्डर की पूरी गुत्थी सुलझ सके।

संवाददाता

राहुल

जिला-बागपत,जनपद बड़ौत

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Vaibhav Sooryavanshi vivad

वैभव सूर्यवंशी के लिए बड़ा सबक,जोश में होश ना खोएं

Pilibhit Minor Girl Rape-9 वर्षीय मासूम से 68 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म!

पीलीभीत में 9 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी,बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म!