PATNA COACHING VIVAD-पटना कोचिंग विवाद मामला

पटना कोचिंग विवाद मामले पर बिहार में सियासत तेज

PATNA COACHING VIVAD -खान सर और रौशन आनंद के बीच विवाद ने पकड़ा तूल

PATNA COACHING VIVAD – पटना में चर्चित कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद अब पूरी तरह से राजनैतिक रंग ले लिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक पत्र लिखकर पटना के प्रसिद्ध फैसल खान और ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े इस गंभीर मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरों को सौंपने की मांग की है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा । सर्वविदित है कि विगत दिनों पहले बिहार की राजधानी स्थित दो कोचिंग संस्थानों के आपसी विवाद के बाद कथित रूप से मारपीट तोड़फोड़ एवं गोलीबारी की घटना घटित हुई । जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए और कोचिंग संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदेहास्पद स्थिति में नेपाल में मौत की खबर फैलने के बाद यह मामला और गंभीर हो चुका है ।

सरकार और राज्य पुलिस की कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न चिन्ह
——————————————————————
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पत्र लिखकर अनुरोध किया । कहा जनभावना को देखते हुए इस मामले को CBI को सुपुर्द कर दिया जाए। जिससे इसकी निष्पक्ष,प्रभावी एवं गहराई से जांच हो सके। जांचोपरांत दोषी आरोपियों पर समुचित विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित हो।
तेजस्वी यादव के द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र को लेकर RJD के एमएलसी कारी सुहैब ने कहा । तेजस्वी यादव ने जायज मांग किया है और उसकी जांच जरूरी है। प्रिंस यादव की जो हत्या हुई है वह बहुत बड़ी घटना है। तेजस्वी यादव ने जो मांग किया है उस पर जांच होनी चाहिए क्योंकि बिहार सरकार केंद्र सरकार और विदेश का मामला है। इस पर सीबीआई जांच हो गोलीबारी की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन इसका इसका रंग भाजपा के साथ कारी सुहैब ने जोड़ दिया

आरजेडी के बयान पर जेडीयू ने किया पलटवार (PATNA COACHING VIVAD )
———————————–
JDU के एमएलसी भीष्म सहनी का कहना है कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का दोहरा चरित्र सभी जानते हैं । बिहार सरकर जो भी ममला सीबीआई को देती है कहते हैं कि इसको लटकने और भड़काने के लिए दिया गया है और केंद्र सरकार का यह तोता है । वहीं उन्होंने कहा कि पहले तेजस्वी यादव यह स्पष्ट करें कि अपना दोहरा चरित्र साफ करें । सीबीआई की जांच की मांग करते हैं और जब सीबीआई जांच होता है तो कहते हैं की लीपापोती करने के लिए सीबीआई जांच कराया गया । बिहार की जनता तेजस्वी यादव का दोहरा चरित्र को देख रही है

RJD के बयान का कांग्रेस ने भी किया समर्थन (PATNA COACHING VIVAD )

कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह का कहना है कि बिल्कुल मामले की जांच होनी चाहिए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

आरजेडी और कांग्रेस के बयान पर बीजेपी का पलटवार

बीजेपी के प्रवक्ता दानिश इकबाल ने कहा जो भी घटना घटित हुई है वह दो संस्थाओं को लेकर हुई है और बिहार पुलिस पूरी न्यूज़ परीक्षा से उसकी जांच कर रही है। जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी। नेपाल में जिनकी हत्या हुई है उसकी भी जांच हो रही है बिहार पुलिस नेपाल पुलिस के संपर्क में तेजस्वी यादव सीबीआई जांच करने की मांग करते हैं । और एक तरफ संवैधानिक व्यवस्थाओं पर लगातार प्रश्न खड़ा करते हैं दूसरी तरफ सीबीआई की मांग कर रहे हैं यह विरोधाभास नहीं चलेगा

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Assembly elections 2028

Assembly elections 2028: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी छत्तीसगढ़ कांग्रेस

Vaibhav Sooryavanshi vivad

वैभव सूर्यवंशी के लिए बड़ा सबक,जोश में होश ना खोएं