banda-sichna-vibhag

बांदा : सिंचाई विभाग ने जल – जन जागरूकता संगोष्ठी का किया आयोजन

banda : sichna vibhag ne jal-jan jagrukta sangoshthi ka aayojan kiya
banda sichna vibhag

बांदा: केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग(banda sichna vibhag)  द्वारा सोमवार को तिंदवारी निरीक्षण गृह में राज्यव्यापी जनसंपर्क एवं जन जागरूकता अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन अधिशासी अभियंता अरविंद पाण्डेय की अध्यक्षता में केन नहर प्रखंड, केन बेतवा लिंक निर्माण खंड 1-2, लघु डाल नहर खंड, सिंचाई प्रखंड तृतीय और नलकूप खंड बांदा ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के स्वागत से हुई। उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए। इसके बाद मंत्री ने फलदार वृक्षों का रोपण किया। दीप प्रज्वलन ब्लॉक प्रमुख तिंदवारी सुधा साहू और नगर पंचायत तिंदवारी द्वारा किया गया। सिंचाई विभाग ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, माला-पटका पहनाकर सम्मानित किया। एक्सियन अरविंद पाण्डेय ने तिंदवारी विधायक व जलशक्ति मंत्री रामकेश के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कराए गए करोड़ों के कार्य को गिनाया और उपलब्धियां भी बताई । सिंचाई विभाग द्वारा 40 सालों से बंद और ध्वस्त पड़ी नहरों को नया जीवन दान दिया गया और हर खेत तक पानी पहुंचाने का कार्य किया गया जो ऐतिहासिक है और यह सब कार्य मंत्री रामकेश की मेहनत से हो पाया जो केंद्र और प्रदेश की सरकार से बजट पास कराकर लाए।

मंत्री रामकेश निषाद बोले- बुंदेलखंड की बदली तस्वीर
जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने भारत माता की जयकार के साथ संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड की दशा-दिशा बदली है। सिंचाई विभाग में पहले इतनी योजनाएं नहीं आती थीं। इस सरकार में बंद पड़ी परियोजनाएं चालू हुईं और किसानों को पानी की किल्लत से राहत मिली। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश अराजकता मुक्त हुआ है और 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने जल बचाओ का संदेश दिया

संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि जलयोद्धा पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने कहा कि मंदिर वही बना सकता है जिसका मन पवित्र हो। उन्होंने जल और पेड़ों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जन्म से मरण तक जल जरूरी है। केन बेतवा लिंक परियोजना बनने पर 5 साल में बांदा हरा-भरा हो जाएगा। उन्होंने कविता के जरिए पानी की महत्ता बताई और ‘गांव का पानी तालाब में, खेत का पानी पेड़ में, पेड़ लगाओ पानी बचाओ’ का नारा दिया। साथ ही माता-पिता के सम्मान की बात भी कही


भाजपा नेता पूर्व प्रधान राजनरायन द्विवेदी ने कहा कि पहले नहरें नहीं थीं, सिर्फ ट्यूबवेल थे। अब हर जगह पानी मिल रहा है। अरविंद पांडे ने जिले में विभागीय कार्यों का विवरण दिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तिंदवारी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सहित विकास कार्यों की सराहना की। मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद रहे।

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Sanatan Dharma -“धर्म” शब्द जितना चर्चित है, उतना ही विवादों और भ्रांतियों से भी घिरा हुआ है

धर्म : सनातन दृष्टि में मानवता का शाश्वत पथ

SHRI GANGESHWAR SANSKRIT VIDYALAY

96 वर्षों से संस्कृत और सनातन संस्कृति की अलख जगा रहा है “श्री गंगेश्वर संस्कृत विद्यालय”