Amit shah on Rahul gandhi

Amit Shah on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को अमित शाह का करारा जवाब, कहा-‘2029 में भी कांग्रेस की होगी हार’

नई दिल्ली:   Amit Shah on Rahul Gandhi   मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के  विरोध प्रदर्शन पर गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी को आत्म मंथन की जरूरत है. साथ ही अमित शाह ने कहा कि, राहुल गांधी को 2029 के लोकसभा चुनाव में भी हार के लिए तैयार रहना चाहिए.

‘8000 की भीड़ देश की आवाज नहीं’

गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा- “आप बनावटी मीडिया इवेंट्स और ‘झूठ की गूंज’ से देश के लोगों का विश्वास नहीं जीत सकते हैं. 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र में 8 हजार लोगों की भीड़ जुटाने के लिए चौदह पार्टियों के कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करके आप देश की आवाज नहीं बन सकते. मैं कांग्रेस पार्टी से आग्रह करता हूं कि वे समझें कि देश की आवाज खेतों-खलिहानों, गांवों, दूर-दराज के पहाड़ों और जंगलों और नदियों के किनारों में भी बसती है. ऐसे इलाके जहां आपकी कोई पहुंच नहीं है.”

41 साल से गुजरात नहीं जीत पाई

गुजरात के निकाय चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एसआईआर का जिक्र किया. उन्होंने पूछा कि 41 साल से कांग्रेस गुजरात नहीं जीत पाई है क्या इसका कारण भी एसआईआर है?  उन्होंने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री के साथ है.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी एसआईआर के बहाने घुसपैठिए को बचा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘आज गुजरात में तीन नगर पालिकाओं और नगर निगमों के लिए चुनाव हुए. भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की और इन दो नगर पालिकाओं और एक नगर निगम की कुल 104 सीटों में से 90 सीटें जीतीं. गांधीनगर नगर निगम में, जो मेरे चुनाव क्षेत्र में आता है, बीजेपी ने 44 में से 38 सीटें जीतीं. आम आदमी पार्टी ने सभी 32 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन हर सीट पर उनकी जमानत जब्त हो गई.

2029 में कांग्रेस की हार होगी

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- “देश में ऐसे कई राज्य हैं जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु, जहां लोगों ने दशकों से कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है और हराया है. आज भी, कांग्रेस जिस नकारात्मक राजनीति को अपना रही है, उससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा. उन्हें जनता को समझने और लोगों से जुड़ने की जरूरत है. राहुल गांधी अब भारत की जनता आपके झांसे में आने वाली नहीं है. 2029 के आम चुनाव में NDA प्रचंड बहुमत के साथ आने वाला है और कांग्रेस की हार होने वाली है.”

यह भी पढ़ें

Advisory to Indian citizen: UAE में भारतीय नागरिकों के लिए एडवायजरी, हमले के दौरान सतर्क रहें

सबसे ज़्यादा पढ़े गए